18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलऐसे तो नहीं खेल पाएंगे... शार्दुल ने गिनाई BCCI की कमियां, शतक...

ऐसे तो नहीं खेल पाएंगे… शार्दुल ने गिनाई BCCI की कमियां, शतक ठोकने के बाद ये बोल गए!

Published on

मुंबई

भारत और मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने कहा है कि बीसीसीआई को अगले साल के रणजी ट्रॉफी के शेड्यूल पर दोबारा विचार करना होगा। महज तीन दिन के अंतराल में 10 मैच खेलने से खिलाड़ियों को चोटें लगने की संभावना बढ़ सकती है। ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए नॉकआउट मैच के बीच तीन दिन के अंतराल में सामंजस्य बिठना मुश्किल होगा क्योंकि पहले ऐसा नहीं होता था।

तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक जड़ने के बाद ठाकुर ने कहा, ‘यह बहुत मुश्किल है क्योंकि हम फर्स्ट क्लास मैच तीन-तीन दिन के अंतराल पर खेल रहे हैं जो पहले कभी भी रणजी ट्रॉफी सत्र में नहीं हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘कार्यक्रम मुश्किल से मुश्किल होता जा रहा है। अगर खिलाड़ी इसी तरह दो और सत्र खेलते रहेंगे तो देश में काफी खिलाड़ी चोटिल हो जायेंगे।’

शेड्यूल पर शार्दुल की बीसीसीआई से अपील
घरेलू क्रिकेट के शेड्यूल पर शार्दुल ठाकुर ने कहा, ‘अगले साल बीसीसीआई को इस पर दोबारा विचार करना होगा और अधिक ब्रेक देना होगा।’ उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी मैच के बीच काफी दिन मिलते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने रणजी ट्रॉफी खेलने के दिन याद हैं जिसमें सात-आठ साल पहले पहले तीन मैच में तीन तीन का ब्रेक होता था, फिर चार चार दिन का ब्रेक होता था और नॉकआउट पांच दिन के ब्रेक पर खेले जाते थे।’

ठाकुर ने कहा, ‘इस साल हमने देखा कि सभी मैच के बीच तीन तीन दिन का अंतर है। अगर टीम फाइनल तक पहुंचती है तो घरेलू खिलाड़ियों से महज तीन दिन के अंतराल पर 10 मैच खेलने की उम्मीद करना काफी कठिन है।’ उन्होंने कहा, ‘साथ ही जब ग्रुप में नौ टीम थीं तो एक टीम को राउंड रॉबिन प्रणाली में एक टीम को ब्रेक मिलता था। अब एक ग्रुप में केवल आठ टीम है और प्रत्येक एक दूसरे से खेलती हैं तो यह ब्रेक भी अब खत्म हो गया है।’

तेज गेंदबाजों के मुश्किल शेड्यूल
ठाकुर इस बात से सहमत थे कि मौजूदा कार्यक्रम से एक तेज गेंदबाज को उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता। उन्होंने कहा, ‘बिलकुल शत प्रतिशत क्योंकि मोहित अवस्थी को छठे मैच में ही चोट लग गई थी। उसने लगातार पांच मैच खेले थे और उस पर काफी बोझ था क्योंकि तुषार देशपांडे का चयन भारत ए के लिए किया गया था तो वह उपलब्ध नहीं थे। धवल कुलकर्णी अपनी उम्र और कार्यभार के हिसाब से एक मैच छोड़कर खेल रहे थे। रोयस्टन डायस नए खिलाड़ी हैं।’

उन्होंने कहा, ‘मोहित ने पहले पांच मैच में काफी ज्यादा गेंदबाजी की तो वह चोटिल हो गया और उसे एक मैच से बाहर होना पड़ा। मुझे लगता है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैच के बीच ज्यादा दिन का अंतर नहीं है।’ तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर भी ठाकुर की बात से सहमत थे। उन्होंने कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों को भी ऐसा ही लगता है। तेज गेंदबाज कुछ ज्यादा ही थके हुए थे क्योंकि एक दिन यात्रा में चला जाता है। मुझे लगता है कि तीन दिन के अंतराल के कारण मैं ज्यादा ट्रेनिंग नहीं कर पाता।’

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...