18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालCBI का एक्शन, 20 लाख की रिश्वत लेने पर NHAI के जनरल...

CBI का एक्शन, 20 लाख की रिश्वत लेने पर NHAI के जनरल मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

Published on

नागपुर,

सीबीआई ने 20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में NHAI (नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के जीएम और डीजीएम और एक निजी कंपनी के 2 निदेशकों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने रिश्वत की रकम समेत 1.1 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. मामला 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने से संबंधित है. जो कि एनएचएआई के 2 अधिकारियों द्वारा ली गई थी.

आरोप है कि NHAI के अधिकारियों ने आउटर रिंग रोड परियोजना के लिए रिश्वत के बदले लंबित बिलों के प्रोसेसिंग और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने समेत लंबित मामलों को निपटाने के लिए राशि स्वीकार की थी. दोनों आरोपी सरकारी अधिकारी हैं और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में उच्च पदों पर तैनात हैं. आरोपियों में से एक नागपुर में प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) का जनरल मैनेजर है, उसकी पहचान अरविंद काले के रूप में की गई है, जबकि दूसरा आरोपी एमपी के हरदा में एनएचएआई का डिप्टी जनरल मैनेजर ब्रिजेश कुमार साहू है. इसके साथ ही भोपाल स्थित निजी कंपनी के 2 निदेशकों और 2 कर्मचारियों, अनिल बंसल और कुणाल बंसल पर भी रिश्वतखोरी के आरोप हैं.

सीबीआई ने एनएचएआई, निजी कंपनी और उसके कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है कि वे लंबित बिलों की प्रोसेसिंग, कम्पलीशन प्रमाण पत्र जारी करने, दिए गए कार्यों की प्रगति के बदले अपने कर्मचारियों के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों को रिश्वत दे रहे थे.

आरोप है कि उक्त निजी कंपनी के कर्मचारियों ने नागपुर और मध्य प्रदेश में आरोपियों को रिश्वत दी. इसके अलावा यह भी आरोप है कि नागपुर में उक्त महाप्रबंधक (जीएम) और डिप्टी जीएम को 25 लाख रुपये की रिश्वत दी जाने की संभावना थी. उक्त निजी कंपनी के एक कर्मचारी कृष्णा द्वारा एनएचएआई के दोनों अधिकारियों को 20 लाख रुपये की कथित रिश्वत दिए जाने के बाद सीबीआई अधिकारियों द्वारा बिछाए गए जाल के बाद गिरफ्तारियां की गईं.

जानकारी के मुताबिक इस केस में विस्तृत जांच चल रही है, आरोपियों के कई दफ्तरों और आवासों पर तलाशी ली जा रही है. सीबीआई की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...