32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बंजारा बस्ती कोकता में बनेगा सामुदायिक भवन-श्रीमती गौर

बंजारा बस्ती कोकता में बनेगा सामुदायिक भवन-श्रीमती गौर

Published on

भोपाल

कोकता के पास बंजारा वस्ती में सामुदायिक भवन बनेगा। पिछडा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बंजारा वस्ती के रहवासियों की मांग पर यह घोषणा की । वह ट्रांसपोर्ट नगर कोकता के पास बंजारा बस्ती में सड़क और नाली निर्माण के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। उन्होंने गोविन्दपुरा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में सड़क निर्माण के भूमि-पूजन के अवसर पर ठेकेदार को सड़क के दोनों ओर नाली बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क से बरसात का पानी रहवासियों के घरों में नहीं जाए, इसके लिए सड़क से बरसात के पानी की निकासी के लिए नाली बनाए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के तीन वार्डों में 75 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें कोकता में दौलतपुरा, बंजारा बस्ती रामदेवपुरा, और आनंद नगर मार्केट में 25 लाख रुपये, चाँदमारी झुग्गी बस्ती, न्यू शिव नगर वार्ड-63 में 20 लाख रुपए, तथा सोनागिरी, ए-सेक्टर एवं आजाद नगर में 30 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्य शामिल हैं। पार्षद राजेश चौकसे, पार्षद श्रीमती छाया ठाकुर, पार्षद शिवलाल मकोरिया, पार्षद श्रीमती मधु सिवनानी, जी.आर. नागर, किशन बंजारे, प्रदीप लोधी, के.के. शुक्ला, निलेश साहू और अन्य जन-प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद थे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...