19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपाल'मोदी चाहते हैं आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मर जाएं', पढ़ें-...

‘मोदी चाहते हैं आप जय श्रीराम बोलें और भूखे मर जाएं’, पढ़ें- राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा

Published on

शाजापुर,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है. मध्य प्रदेश के शाजापुर में उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी चाहते हैं कि आप दिनभर जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ. वहीं, राहुल गांधी के लिए उस समय भी असहज स्थिति पैदा हो गई, जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके सामने मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारे लगाए.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में देखा जाता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी का काफिला जा रहा है. तभी सामने से बीजेपी के कई कार्यकर्ता उनके काफिले को देखकर मोदी-मोदी के नारे लगाने लगता है. इन नारों को सुनकर राहुल गांधी गाड़ी से उतरकर उनके पास जाते हैं.

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बीजेपी के ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को आलू देते हैं और राहुल ये आलू उनसे ले भी लेते हैं. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता कहते हैं कि आलू लीजिए और सोना दीजिए. बता दें कि 2016 में गुजरात के पाटन में राहुल गांधी ने एक भाषण दिया था. उनके इस भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें कथित तौर पर कहते सुना गया कि ऐसी मशीन लगाउंगा, इस साइड से आलू घुसेगा, उस साइड से सोना निकलेगा. हालांकि, बाद में पता चला कि उनके इस वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...