32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरा अपना परिवार : श्रीमती गौर

गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के लोग मेरा अपना परिवार : श्रीमती गौर

Published on

– क्षेत्र में निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

भोपाल

राज्यमंंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने न्यू मंदिर प्रांगण पिपालिया एक भूमि पूजन के दौरान जनता को संबोधित करते हुये कहा कि यह स्थान बाबू जी (पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू लाल गौर जी) के हाथ का वसाया हुआ स्थान है। गोविदंपुरा के हर क्षेत्र में बाबू जी आत्मा बस्ती है। उनकी बेटी होने के नाते, यह मेरी भी जिम्मेदारी है कि मैं इस क्षेत्र के लोग जो मेरा अपना परिवार है, उनकी हर समस्यां का निराकरण समय पर कर सकु। उन्होंने कहा कि पिपलिया में जो भी कार्यक्रम होंगे उसमें उपस्थित होकर मैं आपको बताना चाहूंगी कि, बाबू जी के मन में जो प्रेम था, वहीं प्रेम आपके बहन के मन में भी पिपलिया के लिए है।

उन्होंने मंगलवार को वार्ड 57 में पेपर ब्लॉक, शेड एवं प्लेटफार्म, नाली निर्माण व सीसीरोड के निर्माण का भूमिपूजन किया। राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने वार्ड 67 में भी आरसीसी नाला, बाउंड्रीवाल, सीसी सड़क निर्माण, एवं रोड क्रॉस निर्माण, शेड एवं मंदिर के सौंदर्यकरण के कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पिपलिया पेंदे खां के कार्यों का जल्द ही प्रोजेक्ट और डीपीआर बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा ताकि वह कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाए।

मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता…
श्रीमती गौर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आमजनता से भी अपने बायों में मैं भी मोदी का परिवार जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, जिन्होंने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि देश की बागडौर और हमारा भविष्य और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी एक ऐसे प्रधानमंत्री के हाथों में सुरक्षित है, जो हमारे सतत विकास को आगे ले जाने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म का भविष्य भी उज्जबल नजर आता है। हमारी आस्था अब सम्मान के साथ सभी को देखने को मिल रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सबसे बड़ी जरूरत बन गये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी आपको इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री के 400 सीट के नारे में योगदान दें।

आज भवानी मंदिर धाम से निकलेगी शिव बारात
8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर भर में आयोजन किए जा रहे हैं। इसके तहत साकेत नगर स्थित भवानी शंकर धाम मंदिर में भी भव्य शिव बारात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बुधवार को भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी रस्म निभाई जाएगी। साथ ही महिला संगीत का भी आयोजन किया जाएगा वहीं 7 मार्च को मेंहदी रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...