19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे को वेंटिलेटर पर रखा गया, लंग्स...

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे को वेंटिलेटर पर रखा गया, लंग्स इंफेक्शन से हुई हालत गंभीर

Published on

नई दिल्ली/ ग्वालियर,

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत काफी खराब हो गई है. उन्हें लंग्स इन्फेक्शन के चलते करीब 12 दिन पहले दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. मगर, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर अब उन्हें वेंटिलेटर पर रख दिया गया है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के जनसंपर्क अधिकारी का कहना है माधवी राजे की हालत गंभीर बनी हुई है. ज्योतिरादित्य उनकी देखभाल कर रहे हैं. इस बीच वो गुना, शिवपुरी और ग्वालियर के दौरे पर भी जा रहे हैं. माधवी राजे सिंधिया करीब 70 साल की हैं. वह लंबे समय से बीमार चल रही हैं.

जनसंघ की संस्थापक सदस्य रही हैं विजयाराजे
ज्योतिरादित्य सिंधिया की दादी विजयाराजे सिंधिया जनसंघ की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं. जबकि ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. माधव राव के निधन के बाद ज्योतिरादित्य ने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला. मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे.

नेपाल के राजघराने से है माधवी राजे का संबंध
नेपाल के राजघराने से संबंध रखने वाली माधवी राजे सिंधिया के दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम थे. कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेज किरण राज्यलक्ष्मी देवी था. साल 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के माधवराव सिंधिया के साथ हुआ.

पति के निधन के बाद राजमाता नाम से पुकारा जाने लगा
मराठी परंपरा के अनुसार, शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया रखा गया था. पहले वह महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उन्हें राजमाता के नाम से पुकारा जाने लगा. बताते चलें कि यूपी के मैनपुरी के पास एक विमान हादसे में 56 साल की उम्र में माधवराव सिंधिया का निधन हो गया था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...