भोपाल
कॉर्पोरेट ग्रुप ऑफइंस्टीट्यूशंस में तीन दिवसीय उत्सव कॉर्पोरेट कार्निवाल बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । बुधवार को दूसरे दिन कॉर्पोरेट कॉलेज एवं अन्य कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में बढ़चड़कर हिस्सा लिया जिसमें सिंगिंग कंपीटीशन, मॉडल मेकिंग , स्मार्ट आईडिया , सोलो एवं गु्रप डांस , लैन गेमिंग एवं अन्य खेलकूद जैसे गली क्रिकेट , चैस , फुटबॉल एवं वॉलीवॉल इत्यादि का आयोजन हुआ । आयोजन के दौरान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को वेलिडिक्टरी सेशन के समय पुरुस्कृत किया जाएगा ।
