32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को मिला टेक्नोलॉजी सभा उत्कृष्टता अवार्ड 2024

बीएचईएल को मिला टेक्नोलॉजी सभा उत्कृष्टता अवार्ड 2024

Published on

भोपाल

बीएचईएल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने एंटरप्राइज एप्लिकेशन्स की श्रेणी में टेक्नोलॉजी सभा उत्कृष्टता अवार्ड 2024 प्राप्त किया है । यह पुरस्कार कोलकाता में आयोजित पुरस्कार समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा दिया गया । एक कार्यक्रम में एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल ने गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति में एनपी सनोडिया, अपर महाप्रबंधक,विवेक पाठक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं महेश शर्मा, प्रबंधक को यह पुरस्कार प्रदान किया ।

टेक्नोलॉजी सभा उत्कृष्टता पुरस्कार सरकारी विभागों एजेंसियों संस्थानों को सम्मानित करते हैं जो हितधारकों को विशिष्ट लाभ के लिए किसी विशेष प्रौद्योगिकी या प्रौद्योगिकियों के संयोजन के अभिनव उपयोग का प्रदर्शन करते हैं। इसमें प्रतिस्पर्धी बढ़त हासिल करने, संचालन में सुधार करने, ग्राहकों और भागीदारों के प्रति अधिक प्रतिक्रियाशील बनने या बस शीर्ष या निचली पंक्ति में जोड़ने के लिए एक पूरी तरह से नया समाधान तैनात करना या मौजूदा तकनीक का अभिनव उपयोग शामिल है।

इस पुरस्कार श्रेणी में भारत भर के प्रतिष्ठित आईटी संगठनों, उद्योग के पेशेवरों और स्टार्ट-अप से 300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। बीएचईएल भोपाल नामांकन का मूल्यांकन अनुभवी, योग्य और सूचना प्रौद्योगिकी जगत के पेशेवरों की एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा किया गया था, जिसने बड़ी संख्या में प्रविष्टियों और नामांकन के बीच इसे एंटरप्राइज एप्लिकेशन्स की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया और अवार्ड देकर सम्मानित किया ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...