19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालकैलाश विजयवर्गीय ने पहले बढ़ाई शंकर लालवानी की धड़कनें, अब मरहम लगाने...

कैलाश विजयवर्गीय ने पहले बढ़ाई शंकर लालवानी की धड़कनें, अब मरहम लगाने की कोशिश, जानिए एमपी की सियासत में क्या?

Published on

इंदौर:

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान बुधवार को वायरल हो रहा था। उन्होंने यह कहकर अटकलों को हवा दे दी थी कि उन्होंने इंदौर क्षेत्र से बीजेपी के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटने की ‘उड़ती-उड़ती खबर’ सुनी है। बयान के तूल पकड़ने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि वह ‘मजाक’ कर रहे थे और इंदौर सीट के टिकट के दावेदारों में लालवानी अब भी शामिल हैं।

विजयवर्गीय ने अपने गृह नगर इंदौर में एक कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे तो उड़ती-उड़ती खबर यह भी मिली है कि शंकरजी (लालवानी) का टिकट इसलिए कटा क्योंकि यह टिकट किसी महिला को दिया जाना है। हालांकि मुझे इस खबर की सच्चाई पता नहीं है। विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को ‘सुरक्षित सीट’ से चुनाव लड़वाने की बात कही है।

विजयवर्गीय ने महिलाओं से पूछा कि अगर प्रधानमंत्री उन्हें चुनाव लड़ने को कहें तो उनमें से कितनी महिलाएं चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं? उनके इस सवाल पर कई महिलाओं ने हाथ उठाकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई।

लालवानी का टिकट कटने के बयान के बारे में मीडिया ने विजयवर्गीय से बुधवार देर शाम सवाल किया तो उन्होंने कहा कि महिलाओं के कार्यक्रम में वह मजाक में यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल इंदौर सीट से भाजपा उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। अभी लालवानी भी टिकट के दावेदार हैं। इंदौर उन 5 लोकसभा सीटों में शामिल है जहां भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

बता दें कि सिंधी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लालवानी ने पिछले चुनाव में अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी को पांच लाख 47 हजार 754 मतों के बड़े अंतर से हराया था और इस सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना कब्जा बरकरार रखा था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...