19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालएमपी में कांग्रेस के पास उम्मीदवारों का टोटा है क्या ? अभी...

एमपी में कांग्रेस के पास उम्मीदवारों का टोटा है क्या ? अभी तक फाइनल नहीं हुए हैं नाम

Published on

भोपाल

लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग कभी भी आदर्श आचार संहिता का ऐलान कर सकता है। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने-अपने प्रत्याशियों और चुनावी रणनीति को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में समापन हो चुका है, लेकिन कांग्रेस आज तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं कर पाई है। इससे उलट भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दिनों ही 29 में से 24 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हद तो इस बात की हो गई है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों में से पैनल बनाने के लिए कांग्रेस के पास एक से ज्यादा नाम भी नहीं है। अधिकांश संसदीय क्षेत्र में से कांग्रेस पार्टी ने एक-एक नाम का ही पैनल बनाया है।

आज देश की राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होनी है। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल के साथ ही मध्य प्रदेश के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और CEC मेंबर ओंकार सिंह मरकाम शामिल होने वाले हैं। इस बैठक में मध्य प्रदेश की कई सीटों में प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि पार्टी पहली सूची में 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा द्वारा सूची जारी करने के बाद कांग्रेस इस समय जबरदस्त दबाव में है। पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए अच्छे कैंडिडेट नहीं मिल पा रहे हैं। इसलिए पैनल में एक-एक नाम ही रखे गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर माह में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी भाजपा ने अपनी प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस से पहले जारी कर दी थी। अब लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति देखी जा रही है। वर्तमान लोकसभा की बात की जाए तो मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास 28 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास एक सीट है। छिंदवाड़ा से नकुल नाथ कांग्रेस सांसद हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...