32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़खुले आसमान में पंखों को फड़फड़ाने दो, हम नारियों को आजादी का...

खुले आसमान में पंखों को फड़फड़ाने दो, हम नारियों को आजादी का जश्न मनाने दो-कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को बरखेड़ी कला भदभदा रोड स्थित आर.डी. (रानी दुल्लैया) मेमोरियल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आज हम सब यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में एकत्रित हुए हैं। मैं देख रही हूं कि बड़ी संख्या में छात्राएं बैठी हुई हैं, हमारी वह बेटियां जो कल आने वाले समय में हमारे परिवार, समाज और इस देश का भविष्य है। वह परिवार, समाज और देश की जिम्मेदारियां संभालने जा रही है, उनका मन आत्मविश्वास से भरा रहे, उनका मन अपनी क्षमताओं से भरा रहे। सृष्टि पर अगर ईश्वर की सबसे सुंदर अनुपम और ताकतवर प्रति कोई है तो वह नारी है इस दृष्टि से इस महिला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आप सबके समझ उपस्थित होने का अवसर मिला है।

8 मार्च पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है और इस दिवस को मनाने के पीछे आधी आबादी है, उनको अपने अधिकारों कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाए या दूसरे शब्दों में हम यह कह सकते हैं कि एक प्रकार का संदेश है, इस पुरुष प्रधान समाज को की महिलाएं भी मानव है और जो पूर्ण विकास का अधिकार पुरुषों को है वह हम महिलाओं को भी है। अधिकतर महिलाओं का भी है हमारा मानव होना हमारे लिंग भेद से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है यह बात इस अंतर्राष्ट्रीय महिला खुले आसमान में पंखों को फड़फड़ाने दो, हम नारियों को आजादी का जश्न मनाने दो।

हम मां बहन और बेटी तो बन गए मगर हमारे स्त्री को फिर से जन्म लेने दो, हमारा मान सम्मान स्वाभिमान है आज हम गर्व के साथ ही कहते हैं कि सृष्टि पर अगर ईश्वर की सबसे सुंदर अनुपम और ताकतवर प्रति कोई है तो वह नारी है और ईश्वर की अनुपम कृतिका प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य हमको मिला है, इसलिए हम सब अपने नारी होने पर गर्व का अनुभव करते हैं। मंत्री गौर कहा कि, आज मेरा मंच मातृशक्ति से भरा हुआ है। श्रीमती गौर आगे कहा कि, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को अनेक अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिलाएं सशक्त और समृद्धि की ओर अग्रसर हो रही हैं।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...