32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी राजीव सिंह की पोस्टिंग दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस

ईडी राजीव सिंह की पोस्टिंग दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस

Published on

भोपाल

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय की जितनी तारीफ की जाये कम है बीएचईएल के एक कार्यपालक निदेशक का तबादला महज 6 माह में 3 बार किया जा चुका है । इसको लेकर कंपनी के अफसरों में हडकंप मचा हुआ है । कई अफसर इस तरह के आदेश देख कर डरे और सहमें हुये दिखाई दे रहे हैं। मामला बीएचईएल भोपाल कॉडर के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह से जुड़ा हुआ है ।

भोपाल से बाहर साउथ की रानीपेट यूनिट से श्री सिंह का तबादला अगस्त 2023 में भोपाल यूनिट में किया गया था । वह सिर्फ स्वतंत्रता दिवस का झंडा ही फहरा पाये थे और 26 जनवरी 2024 के पूर्व ही उन्हें पीयूसी से जुड़ी एचएमटी कंपनी बंगलुरू भेज दिया गया । लेकिन मात्र दो माह भी पुरे नहीं हुये थे और 7 मार्च को उनका तबादला भेल दिल्ली कॉरपोरेट कार्यालय कर दिया गया वह भी ईडी ओएसडी बनाकर । इसको लेकर भोपाल यूनिट ही नहीं बल्कि बीएचईएल की अन्य यूनिटों में भी श्री सिंह का तबादला चर्चाओं में है।

अब तो लोगों यह अटकलें लगाना शुरू कर दी है कि कहीं राजीव सिंह फिर से भोपाल यूनिट तो नहीं आ रहे । मामला जो भी हो लेकिन इस तरह के तबादला आदेश से कंपनी को कितना नुकसान उठाना पड़ा रहा है इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है । जानकारों का कहना है कि इस तरह के तबादले में यदि ट्रांसफर बेनीफिट से जोड़ा जाये तो हर तबादले में कंपनी को 3 लाख से ज्यादा का खर्च संबंधित अफसर को देना पड़ता है । अब श्री सिंह अगले माह भोपाल आयेंगे या फिर शीर्ष प्रबंधन बीएचईएल की किसी अन्य यूनिट भेजेगा इसका इंतजार सभी को है ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...