18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP अजब है-सबसे गजब है...एक खोई हुई साइकिल को ढूंढने में लगाए...

MP अजब है-सबसे गजब है…एक खोई हुई साइकिल को ढूंढने में लगाए इंस्पेक्टर, ASI और 6 कॉन्स्टेबल

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साइकिल को खोज निकाला है. इस अभूतपूर्व कार्य के लिए गुना पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है. पुलिस की इस ऐतिहासिक सफलता ने सभी को हैरान कर दिया है. यह कुछ दिलचस्प मामला कैंट थाना इलाके के नानाखेड़ी से एक साइकिल चोरी होने का मामला देखने को मिला. फरियादी रघुवीर साहू ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी साइकिल एक प्राइवेट स्कूल के बाहर खड़ी कर दी थी और पैदल ही कुछ दूर निकल गया. लेकिन जब लौटा तो उसकी साइकिल गायब थी. रघुवीर ने अपनी साइकिल तलाशी लेकिन नहीं मिली.

चौकीदार ने साइकिल को कमरे में रख लिया था
अपनी खोई हुई साइकिल को पाने के लिए रघुवीर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा. गुना पुलिस ने भी जेम्स बांड की तर्ज पर जमीन-आसमान एक करते हुए रघुवीर साहू की साइकिल खोज निकाली. जब CCTV कैमरे में तस्वीरों को खंगाला गया तो पता चला कि स्कूल के चौकीदार ने साइकिल को उठाकर कमरे के अंदर रख लिया था.

फरियादी रघुवीर साहू को मिल गई गुम हुई साइकिल.
साइकिल वापस पाकर अब रघुवीर साहू खुश है. वहीं, देशभक्ति जनसेवा के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए गुना पुलिस भी अपनी सफलता से सातवें आसमान पर है.

9 पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका
पुलिस ने अपनी पीठ थपथपाते हुए सफलता के लिए 9 पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका बताई है. कार्रवाई में जुटे रेडियो प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्‍याय, सीसीटीवी कंट्रोल ASI विनोद कुमार, कॉन्स्टेबल राजेश जाटव, कॉन्स्टेबल ओमचरण कुशवाह, महिला कॉन्स्टेबल भावना चौहान, समीक्षा दुबे, प्रवेश चौहान और भारती राठौर की विशेष भूमिका रही है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...