31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल क्षेत्र में झुग्गी बस्ती हटाने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री...

बीएचईएल क्षेत्र में झुग्गी बस्ती हटाने के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे

Published on

भोपाल

पिपलानी बी-सेक्टर के खजूरी कलां मार्ग पर पक्की सड़क का मामले को लेकर झुग्गी बस्ती को शिफ्ट करने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । दो दिन से पुलिस प्रशासन इस जगह पर डेरा डाला हुआ है । जिला प्रशासन के आला अफसर इस मामले को लेकर सतत् निगरानी रखे हुये हैं। ऐसे में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्च सेक्टर पिपलानी स्लम बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहुंचे ।

सड़क निर्माण को लेकर इस क्षेत्र की झुग्गी बस्ती हटाने का मामले को लेकर दिग्विजय सिंह का बयान है कि जब तक विस्थापन की जगह सुनिश्चित न हो आप लोग यहीं पर रहिए कोई अपने मकान खाली नहीं करेगा। इधर इस विवाद के चलते बीएचईएल प्रशासन काफी परेशान दिखाई दे रहा है। हालांकि सड़क निर्माण से सैंकड़ों कालोनियों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। बड़ी बात यह है कि 40 साल बाद पिपलानी से खजूरी सड़क तक फोरलेन सड़क निर्माण का जिम्मा पहली बार मंत्री बनी श्रीमती कृष्णा गौर ने उठाया है । ऐसे में झुग्गी बस्ती शिफ्ट करने का मामला उनके लिये परेशानी का सबब बन गया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...