31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब ने किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लायंस क्लब ने किया सम्मान

Published on

भोपाल

आज लायंस क्लब बेरसिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर की महिलाओं का सम्मान किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्कृष्ट कौशल से समाज की सेवा कर रही हैं अपना स्वयं का व्यवसाय कर सम्मानजनक जीवन यापन कर अपने परिवार की आजीविका चला रही हैं ऐसी कुछ माता बहनों का सम्मान लाइंस क्लब द्वारा किया गया इसमें श्रीमती दीपा बाई कुशवाहा जो सब्जी बेचकर अपना परिवार चलती हैं ।

भूरिया बाई जो अपने संघर्ष मय जीवन सेमेहनत मजदूरी करते हुए अपने परिवार का लालन-पालन कर एक सम्मानजनक स्थिति में रह रही है साथ ही सफाई कर्मी शिलाबाई गुड्डन बाई का भी सम्मान किया गया सफाई कर्मी लगातार अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इसके साथ उर्मिलाबाई और लक्ष्मीबाई लगभग 40 वर्षों से दाई का काम पूरे निष्ठा से और ईमानदारी से निभा रही है ।

नर्सिंग स्टाफ राधा बघेल और प्रीति सिस्टर अपनी पूर्ण निष्ठा से और ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दे रही है साथ ही डॉक्टर मीना वर्मा और डॉक्टर नेहा पटेरिया पूर्ण समर्पण के साथ अपने अच्छे व्यवहार से मरीजों की सेवा कर रही हैं । इस अवसर पर महिलाओं ने अपने इस जिंदगी के खट्टे-मीठे अनुभव भी सुनाएं लायंस क्लब इन सभी मातृ शक्तियों का सम्मान करते हुए गौरांवित महसूस करती है । इस अवसर पर लाइंस क्लब अध्यक्ष लायन दीपक दुबे, सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लौहाटी ,लाइन अमरजीत गांधी, लायन नरेंद्र सर्राफ, लॉयन राजेश दुधनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब के अध्यक्ष समाजसेवी लाइन दीपक दुबे ने किया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...