18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालचुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के...

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 जिलों के डीएम समेत 66 अधिकारियों का तबादला

Published on

भोपाल,

लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है.राज्य की मोहन यादव सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवाओं के साथ 6 जिला कलेक्टरों का तबादला किया गया है. जिन जिलाधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें विदिशा के डीएम उमाशंकर भार्गव का नाम भी शामिल हैं जिन्हें अब राज्यपाल का अपर सचिव बनाया गया है. इसके अलावा दमोह के डीएम मयंक अग्रवाल को अब मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव के समकक्ष तैनाती दी गई है.

सीधी के डीएम साकेत मालवीय कर्मचारी चयन मंडल में संचालक होंगे. झाबुआ की डीएम तन्वी हुडा को मध्य प्रदेश वित्त निगम, इंदौर में प्रबंध संचालक बनाया गया है. उमरिया के डीएम बुद्धेश कुमार वैद्य अब विदिशा के डीएम होंगे. रतलाम के डीएम भाष्कर लक्षकार को राज्य बीज एवं फार्मा विकास निगम, भोपाल में प्रबंध संचालक बनाया गया है.

इसके अलावा 64 प्रशासनिक अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. आईएएस संदीप सोनी को महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन का कार्यभार सौंपा गया है.आईएएस बिदिशा मुखर्जी, जो अभी तक वे एमपी हाउसिंग बोर्ड में सीईओ थीं उन्हें अब उनको मप्र पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ किया गया है. लंबे समय से सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे उप सचिव महीप तेजस्वी को सतना में जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है.

 देखें पूरी लिस्ट. 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...