22.8 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराज्यएक नोटिस पर सुलग गया था जूनागढ़... मजेवड़ी गेट स्थित दरगाह पर...

एक नोटिस पर सुलग गया था जूनागढ़… मजेवड़ी गेट स्थित दरगाह पर अब चला बुलडोजर

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में एक बार फिर बड़ा बुलडोजर एक्शन सामने आया है। पिछले साल जून महीने में जूनागढ़ में आगजनी, पथराव का कारण बनी दरगाह को पुलिस-प्रशासन ने हटा दिया है। रात में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं लग पाई। सुबह होते-होते पुलिस-प्रशासन ने शांति से पूरे डिमाेलिशन ऑपरेशन को पूरा कर लिया। पुलिस प्रशासन ने रात दो बजे अवैध दरगाह को तीन घंटे के अंदर ही हटा दिया। पिछले साल जून महीने में इस अवैध दरगाह को नोटिस दिए जाने पर जूनागढ़ में पथराव, आगजनी के साथ बड़ी हिंसा हुई थी। इसमें पुलिस के बड़े ऑफिसर को भी चोट आई थीं। दरगाह को नोटिस जूनागढ़ नगर निगम की तरफ से दिया गया था।

तीन घंटे चला ऑपरेशन
जूनागढ़ के मजेवाड़ी गेट के पास स्थित इस दरगाह को लेकर पांच साले विवाद हुआ था। इसके बाद पिछले साल जून में जब इस दरगाह को नोटिस दी गई थी, तो काफी विरोध सामने आया था। प्रशासन ने करीब आठ महीने बाद मजेवड़ी गेट पर स्थित दरगाह को रातों-राते बुलडोजर एक्शन के बाद हटा दिया। अवैध दरगाह के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 1000 पुलिस बल की मौजूदगी रही।

सुबह पांच बजे साफ हो गई जगह
प्रशासन की तरफ कार्रवाई रात दो बजे शुरू की गई। सुबह 5 बजे तक दरगाह को ध्वस्त करके पूरे रास्ते को सपाट कर दिया गया है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पूरे इलाके को 300-400 मीटर पहले ही बैरिकेड करके आवाजाही बंद कर दी थी। मजेवड़ी गेट के बनी इस दरगाह को लेकर लगातार विवाद समाने आ रहे थे। दरगाह के साथ-साथ प्रशासन ने जूनागढ़ शहर में अलग-अलग जगहों पर बने दो अवैध मंदिरों को भी हटाया है।

Latest articles

Obesity Causes And Solutions: मोटापा घटाने के लिए PM मोदी की सलाह अब ‘ईट राइट मूवमेंट’ से घटेगा वज़न, जानें आसान तरीक़े

Obesity Causes And Solutions: दुनियाभर में लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं. यह...

America Sanctions on Iran:8000 करोड़ के तेल व्यापार पर प्रतिबंध, हिजबुल्लाह से कनेक्शन

America Sanctions on Iran: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के लगभग एक अरब...

More like this

MP Weather Update:MP में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट आज 4 ज़िलों में बहुत तेज वर्षा की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. बुधवार...

MP Laptop Yojana: एमपी बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी 4 जुलाई को CM मोहन यादव देंगे लैपटॉप के ₹25000

MP Laptop Yojana: मध्य प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक...