भोपाल
भेल भोपाल यूनिट में बीएचईएल की आईआर की मीटिंग पिछले पांच साल से नहीं हुई । इस मीटिंग में भेल कर्मचारियों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है । आईआर विभाग की मनमानी व लापरवही के चलते यह बैठक आज तक नहीं हो पाई है इस संबंध में बीएचईएल की एचएमएस यूनियन ने डायरेक्टर एचआर एंव चेयरमेन को हर माह मीटिंग करने के संबंध में पत्र भी लिखा है लेकिन यूनिट के आईआर विभाग में कॉरपारेट ऑफिस को सही जानकारी नहीं दी है।
इस संबंध में एचएमएस के वरिष्ठ सचिव हेमंत सिंह का कहना है कि इस मीटिंग से बीएचईएल के कर्मचारियों की कई समस्याओं का निराकरण हो जाता है । स्थानीय स्तर पर भी मीटिंग बुलाने के लिये कई बार गुहार लगाई जा चुकी है । लेकिन स्थानीय प्रबंधन यानी आईआर विभाग ध्यान नहीं दे रहा है । ऐसा पहली बार हुआ है कि पाच साल से आईआर की बैठक ही नहीं हुई है ।
