15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedबबीता जी की टप्पू संग सगाई का क्या है सच? मुनमुन दत्ता...

बबीता जी की टप्पू संग सगाई का क्या है सच? मुनमुन दत्ता ने बताया, जेठालाल होंगे खुश!

Published on

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता और राज अनदकट की सगाई की चर्चा ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया. हर ओर इसी खबर ने जोर पकड़ ली थी कि दोनों की सगाई हो गई है. मुनमुन और राज की गुपचुप सगाई की चर्चा से हर कोई हैरान था. लेकिन अब मुनमुन ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने इसे सिरे से खारिज करते हुए फेक बताया है

झूठी है सगाई की खबर
मुनमुन ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. एक्ट्रेस ने गुस्सा जताते हुए कहा कि ना ही वो इस पर किसी तरह से बात करना चाहती हैं और ना ही अटेंशन देना चाहती हैं. मुनमुन ने कहा- ये बहुत ही ज्यादा घटिया है. इस खबर में एक परसेंट की भी सच्चाई नहीं है. मैं अपनी एनर्जी इस बेकार और फेक खबर पर वेस्ट करने से भी इनकार करती हूं.

गलत निकली रिपोर्ट
कुछ घंटे पहले ही खबर आई थी कि राज अनदकट और मुनमुन सेन ने गुजरात के वडोदरा में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. पहले खबर आई थी कि राज और मुनमुन ने इसी महीने के शुरुआत में एक दूसरे संग सगाई कर चुके हैं. इस सेरेमनी में परिवार के सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे. साथ ही दोनों के ही परिवार ने इस रिश्ते पर खुशी जताई.

मीम्स की आई बाढ़
हालांकि मुनमुन के मुताबिक ये खबर गलत साबित हुई है. मुनमुन राज से 9 साल बड़ी हैं. दोनों के अफेयर की चर्चा से सोशल मीडिया पर भी मीम्स की बाढ़ आ गई थी. तारक मेहता… सिटकॉम में मुनमुन जहां बबीता जी का रोल निभाती हैं वहीं राज टप्पू का किरदार निभाया करते थे. ऐसे जेठालाल की सभी को याद आई, जिनका बबीता जी क्रश हुआ करती हैं.

पहले भी उड़ी थी अफवाह
बता दें, इससे पहले भी एक बार राज और मुनमन को लेकर खूब अफवाह उड़ी थी. उनकी नजदीकियों के खूब चर्चे हुए थे. लेकुन मुनमुन ने तब भी वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया था. नाराजगी जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि ऐसी खबरें फैलाने से पहले सोचना चाहिए कि किसी के परिवार पर क्या असर पड़ेगा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...