18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलधर्मशाला स्टेडियम को लेकर पूछा गया सवाल तो अकरम ने अपने ही...

धर्मशाला स्टेडियम को लेकर पूछा गया सवाल तो अकरम ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड की ही कर दी बेइज्जती

Published on

धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम दुनिया में क्रिकेट के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह मैदान समुद्र तल से 1457 मीटर की ऊंचाई पर है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता को न केवल भारतीय, बल्कि दौरा करने वाली टीमों के प्रशंसकों ने भी सराहा है। हालांकि, जब एक प्रशंसक ने ए स्पोर्ट्स पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम से सवाल किया, ‘हमने धर्मशाला और क्वींसटाउन (न्यूजीलैंड) जैसे स्टेडियम देखे हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) उत्तरी क्षेत्रों में स्टेडियमों के बुनियादी ढांचे में निवेश क्यों नहीं करता है?’

इस पर अकरम ने सवालिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, ‘हम तीन स्टेडियमों का रखरखाव भी नहीं कर सकते। बाकी कहा नया बना लेंगे?’ वसीम अकरम ने कहा, ‘क्या आपने गद्दाफी स्टेडियम की छत देखी है जिसे वे ड्रोन से दिखा रहे थे? हमारे पास जो तीन हैं हम उन्हें ही मेंटेन नहीं कर सकते। हम केवल नया बनाने का सपना ही देख सकते हैं। हालांकि, हमारे पास नया स्टेडियम बनाने के लिए पर्याप्त जगह है। एबटाबाद एक बहुत ही खूबसूरत मैदान है।’

रातोंरात नहीं हुआ धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण
धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण रातोंरात नहीं हुआ। इस परिदृश्य को एक अंतरराष्ट्रीय सुविधा के रूप में विकसित होने में एक दशक लग गया। यह एक ऐसी परियोजना थी जो धन की कमी और क्षेत्रीय राजनीति के कारण विलंबित हो गई थी।यह काफी हद तक स्थानीय क्रिकेट एसोसिएशन और एक वास्तुकार के प्यार का नतीजा था जो सूक्ष्मता, अनुपात और अपनी रचनाओं को प्रकृति में सहजता से मिश्रित करने में विश्वास करता था।

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा खेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 25 साल की उम्र में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट के प्रमुख थे। पहाड़ियों में एक ऐसी जगह की तलाश में जहां क्रिकेट मैदान बनाया जा सके वह टोह लेते हुए धर्मशाला पहुंचे थे।क्रिकेटर से पत्रकार बने इंग्लैंड के माइकल एथरटन ने अपने हालिया कॉलम में उल्लेख किया था, यहां की यात्रा हमेशा से उनकी बकेट लिस्ट में रही है। धर्मशाला का अर्थ है तीर्थयात्रियों का विश्राम स्थल और यह आज भी अपने नाम के अनुरूप है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...