15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसरकार का बड़ा एक्शन! इन 18 OTT ऐप्स पर लगा बैन, परोस...

सरकार का बड़ा एक्शन! इन 18 OTT ऐप्स पर लगा बैन, परोस रहे थे अश्लील वीडियो

Published on

केंद्र की मोदी सरकार ने डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने ऑनलाइन अश्लील कंटेंट परोसने वाले ओटोटी ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल को बैन कर दिया गया है। ये ऐप, ओटोटी प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो पेश कर रहे थे। बता दें कि जिन ऐप पर बैन लगाया गया है, उसमें 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया हैंडल शामिल है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से बैन लगाने का ऐलान किया गया है।

क्यों किया गया बैन
ओटीटी प्लेटफार्म को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 67 और 67A के भारतीय दंड संहिता (IPC) की सेक्शन 292 और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 का उल्लंघन करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

क्यों लगाया गया बैन
इन्फॉर्मेशन और ब्रॉडकॉस्टिंग मिनिस्ट्री ने ओटीटी प्लेटफार्म पर बैन लगाने की वजह बताते हुए कहा कि इन प्लेटफार्म पर होस्ट किया जाने वाला कंटेंट अश्लील, और महिलाओं को अपमानजनक तरीके दिखाया था। इसमें नग्नता और यौन कार्यों को दिखाया गया था, जो स्टूडेंट और टीचर के रिश्ते को दागदार कर रहा था।

किस पर लगा बैन
सरकार ने 12 फेसबुक अकाउंट, 17 इंस्टाग्राम अकाउंट, 16 X अकाउंट और 12 यूट्यूब अकाउंट को भी बैन किया है, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

इन ऐप्स पर लगा बैन
Dreams Films
Voovi
Yessma
Uncut Adda
Tri Flicks
X Prime
Neon X VIP
MoodX
Besharams
Hunters
Rabbit
Xtramood
Nuefliks
Mojflix
Hot Shots VIP
Fugi
Chikooflix
Prime Play

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...