14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालएक गोली ने बिगाड़ दिया हनीमून, ग्वालियर एयरपोर्ट पर ही कपल के...

एक गोली ने बिगाड़ दिया हनीमून, ग्वालियर एयरपोर्ट पर ही कपल के अरमानों पर फिर गया पानी

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान हड़कंप मच गया। चेकिंग के एक युवक के बैग से कारतूस मिला। इसके एयरपोर्ट ऑथरिटी के अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, एयरपोर्ट ऑथरिटी ने उसे महाराजपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए जा रहा था।

दरअसल, एयरपोर्ट एक बैग की चेकिंग के दौरान मशीन ने कारतूस पकड़ लिया। कारतूस मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार एक नव युगल हनीमून के लिए प्लेन के माध्यम से किसी अन्य जगह जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। तभी एयरपोर्ट पर उनके सामान की स्कैनिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान स्कैनिंग मशीन ने उनके बैग में रखा हुआ एक कारतूस पकड़ लिया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जब कारतूस के बारे में पति-पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह सकपका गए। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया है।

हनीमून के लिए जा रहा था नया जोड़ा
बताया जा रहा है कि रामदयाल नगर महाराज पूरा निवासी अभय सिंह की शादी हाल ही में हुई है। अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिये जा रहे थे। एयरपोर्ट पर सामान की चेकिंग की प्रक्रिया के दौरान उनके बैग में कारतूस मिला। इस विषय में पूछने पर पहले तो वे घबरा गए।। फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता के पास भी 315 बोर की राइफल है। शायद जल्दबाजी में ये कारतूस उनके बैग में आ गया होगा। क्योंकि शादी के दौरान भी शायद बंदूक के कारतूस इसी बैग में रखे थे।इस मामले को लेकर सीएसपी नागेन्द्र ने बताया कि सिविल एयरपोर्ट पर एक परिवार के बैग से कारतूस मिला था। जिस पर प्रथम दृष्टया सामने आया है कि कारतूस उनके परिवार की बंदूक का है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...