10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedPaytm ने SBI समेत इन 4 बैंकों से मिलाया हाथ, UPI चलाने...

Paytm ने SBI समेत इन 4 बैंकों से मिलाया हाथ, UPI चलाने के लिए NPCI से मिली हरी झंडी

Published on

नई दिल्‍ली ,

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) के रूप में UPI में भाग लेने के लिए वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को मंजूरी दे दी है. इसका मतलब है कि अब यूजर्स और व्‍यापारी बिना रुकावट UPI ट्रांजेक्‍शन कर सकेंगे. इसमें चार बैंकों को शामिल किया गया है, जिसमें एक्सिस बैंक (Axis Bank), HDFC बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यस बैंक (Yes Bank) शामिल हैं. ये बैंक OCL के लिए पीएसपी (भुगतान प्रणाली प्रदाता) बैंक के रूप में कार्य करेंगे.

यस बैंक OCL के लिए मौजूदा और नए UPI व्यापारियों के लिए व्यापारी अधिग्रहण बैंक के तौर पर कार्य करेगा. “@Paytm ” हैंडल को यस बैंक से रीडायरेक्ट किया जाएगा, जिस कारण मौजूदा पेटीएम यूजर्स और व्‍यापारियों को पेटीएम से यूपीआई लेनदेन और ऑटोपे करने की सुविधा मिलेगी. हालांकि इसके लिए मौजूदा हैंडल को नए पीएसपी बैंकों में ट्रांसफर किया जाएगा.

बता दें, पिछले महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए थे. जिसके तहत अगर पेटीएम यूपीआई सर्विसेस पेटीएम पेमेंट बैंक से लिंक है तो वो 15 मार्च के बाद नहीं चलेगी. केंद्रीय बैंक ने कहा था कि अगर इस सर्विस को जारी रखना है तो ग्राहकों और मर्चेंट को अपने पेटीएम यूपीआई को किसी और बैंक से लिंक करना होगा. जिसके बाद अब पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड ने इसके लिए 4 बैंकों से समझौता किया है.

वहीं आरबीआई ने पेटीएम की UPI सेवा को बरकरार रखने के लिए NPCI से जरूरी कदम उठाने को कहा था. केंद्रीय बैंक ने एनपीसीआई को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा था कि पेटीएम ऐप से सर्विस बरकरार रहे, इसके लिए NPCI पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर हाई वॉल्यूम के यूपीआई ट्रांजेक्शन्स की क्षमता रखने वाले बैंकों के सर्टिफिकेशन की सुविधा प्रदान करे. जिसके बाद अब NPCI ने पेटीएम को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) का लाइसेंस दे दिया है. गौरतलब है कि किसी भी यूपीआई अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए बैंक अकाउंट से लिंक करना बेहद जरूरी है. बता दें कि NCPI देशभर में यूपीआई ट्रांजेक्शन का संचालन और निगरानी रखती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...