14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालटिमरनी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद दी जाएगी -...

टिमरनी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव मदद दी जाएगी – मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

Published on

-500 लोगों ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता

भोपाल।

प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि टिमरनी क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार स्तर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। मंत्री श्रीमती गौर टिमरनी में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों मिलकर देश व प्रदेश के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले वर्षों में देश और प्रदेश के विकास की गति तेजी से बड़ी है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से यहंा के नागरिकों के जीवन में खुशहाली आई है, और उनका जीवन आसान हुआ है।

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह एवं मनोहर लाल राठौर, नगर परिषद टिमरनी के अध्यक्ष देवेंद्र भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे। मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने टिमरनी में शिक्षक मिलन वाजपेई के सेवानिवृत्ति पर आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मान के लिए आयोजकों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक मिलन वाजपेई ने समाज के गरीब वर्ग के कल्याण के लिए हर वर्ष 1 लाख रूपये खर्च करने की घोषणा की। भाजपा टिमरनी मंडल के वार्ड 13 में बूथ क्रमांक 53 पर सेवानिवृत शिक्षक मिलन वाजपेई के साथ करीब 500 शहरी एवं ग्रामीण लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...