10.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
HomeभोपालBhopal AIIMS में हंगामा, जमकर चले डंडे, मारपीट करते हुए गार्ड पर...

Bhopal AIIMS में हंगामा, जमकर चले डंडे, मारपीट करते हुए गार्ड पर चढ़ाया ऑटो

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑटो से आए युवकों ने गुरुवार देर रात जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में हंगामा करने वाले युवक शराब के नशे में धुत थे। इलाज को लेकर उनका विवाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों से हुआ है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक सबसे पहले अस्पताल के ओपीडी पहुंचे, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर जाकर इलाज कराने को कहा गया। इस पर वो ट्रामा में न जाते हुए ओपीडी में ही इलाज कराने की जिद पर अड़ गए।

इधर, ओपीडी से चीख-पुकार और गालीगलौज की आवाजें सुनकर मामला शांत कराने के लिए बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। गार्ड्स ने उन्हें ट्रामा में जाने को कहा तो नशे में धुत युवकों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसपर एम्स के गार्ड्स भी इकट्ठे हो गए और मारपीट करने वालों को खदेड़ने के लिए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच जिस ऑटो से युवक और युवतियां पहुंची थी, उस ऑटो चालक ने एम्स के एक गार्ड पर ही ऑटो चढ़ा दिया।

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
हालांकि गार्ड को ज्यादा चोट नहीं आई है। इधर, अबतक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, मामले को लेकर एम्स के पीआरओ केडी शुक्ला का कहना है कि युवकों ने जमकर शराब पी रखी थी, इसलिए मारपीट की शिकायत नहीं की। प्रबंधन ने उन्हें सिर्फ समझाने की कोशिश की थी।

 

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...