15.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना: 12,500 लगा भूल जाइए बेटी की शादी और पढ़ाई...

सुकन्‍या समृद्ध‍ि योजना: 12,500 लगा भूल जाइए बेटी की शादी और पढ़ाई की टेंशन, 70 लाख जोड़ने का कैलकुलेशन समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली:

सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई) बेटियों के लिए टैक्‍स-फ्री स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम है। सरकार ने 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए इसकी ब्‍याज दरों को 8.2% बनाए रखा है। स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम में यह रेट सबसे ज्‍यादा है। इसमें निवेश की जाने वाली 1.5 लाख रुपये तक की रकम 80सी के तहत टैक्‍स छूट के दायरे में आती है। इससे मिलने वाला ब्याज भी टैक्‍स-फ्री है। ऊंची ब्याज दरें और टैक्‍स बेनिफिट्स सुकन्या समृद्धि को बेटियों के कई माता-पिता के लिए अच्‍छी डील बनाते हैं। SSY खातों पर रिटर्न ब्याज दर और निवेश की रकम पर निर्भर करता है। आइए, यहां जानते हैं कि कैसे यह स्‍कीम बेटी की पढ़ाई और शादी के लक्ष्‍यों को आसानी से पूरा कर सकती है।

सुकन्या समृद्धि योजना की खासियत क्या?
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लिए भारतीय नागरिक होने के साथ बेटी का माता-पिता या कानूनी अभिभावक होना जरूरी है। स्‍कीम में निवेश के लिए बेटी की उम्र दस साल या उससे कम होनी चाहिए। इस तरह बेटी के जन्म के साथ ही और 10 साल की आयु तक SSY खाता खोला जा सकता है। कुछ अपवादों को छोड़कर दो बेटियों के लिए अधिकतम दो बार सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा सकते हैं। डाकघर या किसी नामित बैंक शाखा में सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। कम से कम 250 रुपये से आप इसे शुरू कर सकते हैं। इस तरह बाद के सालों में किसी वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये जमा करने होंगे। एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम जमा राशि 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। एकमुश्त या कई किश्तों में निवेश का विकल्प भी है।

सुकन्या समृद्धि पर ब्याज कितना?
2024 की जनवरी-मार्च तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि खाते पर 8.2% ब्याज मिलेगा। ब्याज दर हर तिमाही में बदली जाती है। नई दर SSY ग्राहकों पर लागू होगी।

टेन्‍योर, मैच्‍योरिटी, प्रीमैच्‍योर विदड्रॉल के नियम क्‍या?
सुकन्‍या समृद्धि स्‍कीम का मैच्‍योरिटी वाला हिस्‍सा थोड़ा ट्रिकी है। खाता खुलने की तारीख से 15 साल तक पैसा जमा करना होगा। इसके खुलने की तारीख से 21 साल बाद यह मैच्‍योर होगा। 18 साल की होने पर बेटी (जिसके नाम पर खाता है) की शादी के समय खाता बंद करने का विकल्प है। यह स्‍कीम धनराशि का 50% तक निकासी की अनुमति देती है। लेकिन, ऐसा सिर्फ बेटी की शिक्षा के खर्च के लिए किया जा सकता है। कुछ शर्तों पर खाता खोलने के पांच साल बाद समय से पहले इसे बंद करने की अनुमति दी जाती है। इनमें अकाउंटहोल्‍डर की मौत, उसे जानलेवा बीमारी होना या खाता संचालित करने वाले अभिभावक की मौत हो जाना शामिल है।

ब्याज कैसे जमा किया जाता है?
सुकन्या समृद्धि खाते पर ब्याज का कैलकुलेशन कैलेंडर माह के लिए पांचवें दिन और महीने के अंत के बीच खाते में सबसे कम बैलेंस रकम पर की जाएगी। ब्याज प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में खाते में जमा किया जाएगा।

सुकन्या समृद्धि खाते के टैक्‍स लाभ क्या हैं?
सुकन्या समृद्धि खाता ईईई (एक्‍जेम्‍प्‍ट- एक्‍जेम्‍प्‍ट – एक्‍जेम्‍प्‍ट) कैटेगरी में आता है। आप इनकम टैक्‍स ऐक्‍ट, 1961 की सेक्‍शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की कर कटौती का दावा कर सकते हैं। इस पर हर साल मिलने वाला ब्याज भी कर-मुक्त है। इसके अलावा मैच्‍योरिटी पर बेटी को मिलने वाली रकम (मूलधन + ब्याज) पर कोई टैक्‍स नहीं है। सुकन्या स्‍कीम अकाउंट से आंशिक निकासी भी टैक्‍स-फ्री है।

कैलकुलेशन समझिए
सुकन्या समृद्धि खाते की ब्याज दर हर तिमाही में संशोधित की जाती है। शुरुआत से ही सुकन्या समृद्धि योजना में अधिकतम 9.2% की ब्याज दर दी गई है। योजना की न्यूनतम ब्याज दर 7.6% रही है। सुविधा के लिए कैलकुलेशन की खातिर 8 फीसदी ब्‍याज दर मान लेते हैं। इसे मानते हुए अगर आप 15 साल तक एसएसवाई में हर साल 1.5 लाख रुपये (यानी 12,500 रुपये प्रति माह) निवेश करते हैं तो बेटी को 21 साल के बाद मैच्‍योरिटी पर लगभग 70 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप 15 साल तक हर साल 1 लाख रुपये यानी हर महीने 8,333.33 रुपये निवेश करते हैं तो बेटी को 21 साल बाद मैच्योरिटी पर 46.5 लाख रुपये मिलेंगे।

सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्‍यान
1) आप इस छोटी बचत स्‍कीम का लाभ तभी उठा सकते हैं जब आपकी बेटी है और वह पात्रता मानदंडों को पूरा करती है।
2) इसमें 21 साल की लंबी लॉक-इन अवधि है। तो SSY लंबी अवधि के निवेश या आपकी बेटी के भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए है।
3) सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर जी-सेक से जुड़ी हुई है। यह दर हर तिमाही में संशोधित की जाएगी। यह मौजूदा निवेशकों पर लागू होगी। इसलिए, जिस ब्याज दर पर आप निवेश करते हैं वह निवेश की पूरी अवधि के लिए तय नहीं होगी।
4) बहुत से निवेशक ऐसे उत्पादों की तलाश करते हैं जो परिपक्वता पर एक निश्चित रिटर्न प्रदान करते हैं। निवेशित राशि को अस्थिरता से बचाते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए सुकन्या समृद्धि खाता लंबी अवधि की बचत का एक अच्छा अवसर हो सकता है।
5) कर छूट-छूट-छूट (ईईई) उन प्रमुख कारणों में से एक है जिनके कारण निवेशक इस लोकप्रिय स्‍कीम की ओर आकर्षित होते हैं।
12,500 लगा भूल जाइए बेटी की शादी और पढ़ाई की टेंशन, 70 लाख जोड़ने का कैलकुलेशन समझ‍िए

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...