भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने शुक्रवार को गोविंदपुरा विधानसभा के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा को विकास के शिखर पर पहुंचाना है । पार्टी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार हमेशा विकास के उद्देश्य को लेकर चलती है और इसीक्रम में हमने विधानसभा में अभी तक हर क्षेत्र में विकास ही किया है। वहीं, कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले लोकसभा चुनाव में भी आपको इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री के 400 सीट के नारे को पूरा करना है।
श्रीमती गौर ने बागसेवनिया पुरानी बस्ती में 17 लाख की लागत से तैयार होने वाली नाली-पुलिया और शेड एवं चबुतरे निर्माण बागसेवनिया पुरानी बस्ती में सीसी रोड और नाली, जाटखेड़ी मस्जिद के पास सीसी रोड एवं हनुमान मंदिर के नजदीक पेपर ब्लॉक व शेड के निर्माण, श्री राम नगर में बाउड्री वाल , बागमुगलिया एक्सटेंशन क्लस्टर सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।
