11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP की 29 सीटों के लिए चार चरणों में होगी वोटिंग, देखिए...

MP की 29 सीटों के लिए चार चरणों में होगी वोटिंग, देखिए मतदान की तारीखें

Published on

भोपाल ,

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आम चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा. 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 4 जून को घोषित हो जाएंगे. मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटें, 7 मई को 8 सीट और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था.

किस सीट पर कब होगा चुनाव?
पहले चरण में 19 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में वोट डाले जाएंगे.
दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल मतदान होगा.
इसके अलावा तीसरे चरण (7 मई) को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी.
वहीं, चौथे चरण यानी 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान किया जाएगा.

साल 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि, कांग्रेस एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी. इस चुनाव में बीजेपी को 58%, कांग्रेस को 34.50% और बसपा को 2.38 फीसदी वोट मिले थे. इस बार चुनावी तारीखों के ऐलान से बीजेपी अपने सभी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. जबकि, कांग्रेस ने अभी तक 10 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे. लेकिन 4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़ चुके हैं. कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है.

भाजपा ने सूबे की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने अस बार 14 नए चेहरे उतारे हैं. 15 सांसदों को दोबारा रिपीट किया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है. उधर, कांग्रेस पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित किए हैं. 18 कैंडिडेट्स के नाम और घोषित किए जाने हैं. जबकि एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी जानी है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...