11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालउज्जैन लोकसभा सीट के लिए 13 मई को वोटिंग, BJP ने फिरोजिया...

उज्जैन लोकसभा सीट के लिए 13 मई को वोटिंग, BJP ने फिरोजिया पर जताया भरोसा, मगर कांग्रेस से कौन?

Published on

उज्जैन ,

चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को रिजल्ट आएगा. इस संसदीय क्षेत्र में उज्जैन जिले की सात और रतलाम की एक विधानसभा सीट शामिल है. इस लोकसभा सीट के तहत आने वाले 8 (नगाड़ा-खचरौड़, घटिया, वडनगर, महीदपुर, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण, अलोट, तराना) में से 6 विधानसभा क्षेत्रों पर बीजेपी और 2 (महिदपुर और ताराना) पर कांग्रेस का कब्जा है.

BJP ने उज्जैन से एक बार फिर अनिल फिरोजिया को मौका दिया है. 2019 के चुनाव में फिरोजिया ने कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 3 लाख 65 हजार 637 वोटों से पराजित किया था. अनिल फिरोजिया को 7,91,663 वोट मिले थे और बाबू लाल मालवीय को 4,26,026 वोट मिले, तो वहीं बीएसपी के सतीश परमार को 10,698 वोट से संतुष्ट होना पड़ा.

6,41,101(63.08फीसदी) वोट मिले थे और प्रेमचंद को 3,31,438 (32.61 फीसदी) वोट मिले थे. दोनों के बीच जीत हार का अंतर 3,09,663 वोटों का था. वहीं बसपा उम्मीदवार रामप्रसाद .98 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे.

इससे पहले 2009 के चुनाव में कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी के सत्यनारायण जटिया को हराया था. प्रेमचंद को 3,26,905 (48.97 फीसदी) वोट मिले थे तो वहीं सत्यनारायण को 3,11,064( 46.6 फीसदी वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 15,841 वोटों का था. वहीं बसपा 1.38 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थी.

2011 की जनगणना के मुताबिक, उज्जैन की जनसंख्या 22,90,606 है. यहां की 63.49 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्र और 36.51 फीसदी आबादी शहरी क्षेत्र में रहती है. यहां पर अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या अच्छी खासी है. 26 फीसदी आबादी यहां की अनुसूचित जाति के लोगों की है और 2.3 फीसदी आबादी अनुसूचित जनजाति की है.

बता दें कि देश में 2024 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरा होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठा चरण के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...