10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorized20 महीने के टॉप पर पहुंचा एक्सपोर्ट, आखिर भारत से क्या मंगा...

20 महीने के टॉप पर पहुंचा एक्सपोर्ट, आखिर भारत से क्या मंगा रहे अमेरिका, यूएई और सिंगापुर?

Published on

नई दिल्ली

एक्सपोर्ट के मोर्चे पर अच्छी खबर है। फरवरी में देश का निर्यात 20 महीने के टॉप पर पहुंच गया है। इस दौरान अमेरिका, यूएई, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका को निर्यात में उछाल के कारण एक्सपोर्ट में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है। लगातार तीसरे महीने भारत से एक्सपोर्ट में तेजी आई है। फरवरी में अमेरिका को एक्सपोर्ट 22 फीसदी तेजी के साथ 7.2 अरब डॉलर पहुंच गया। इसी तरह यूएई को एक्सपोर्ट में 23.1 फीसदी तेजी आई है जबकि सिंगापुर को निर्यात में 51.6 फीसदी की तेजी आई है। साउथ अफ्रीका के लिए एक्सपोर्ट फरवरी में 100 फीसदी बढ़ गया। हालांकि इस दौरान हॉन्ग कॉन्ग को एक्सपोर्ट में 27.9 फीसदी की गिरावट आई है।

बिजनस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत से अमेरिका एक्सपोर्ट होने वाले आइटम्स की लिस्ट में स्मार्टफोन सबसे ऊपर हैं। जनवरी में भारत से 53 करोड़ डॉलर के स्मार्टफोन अमेरिका एक्सपोर्ट किए गए। पिछले साल के मुकाबले इसमें 79 फीसदी तेजी आई है। इसके साथ ही भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट होने वाले आइडटम्स की लिस्ट में पॉलिश्ड डायमंड दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस दौरान भारत से अमेरिका को 38 करोड़ डॉलर के पॉलिश्ड डायमंड एक्सपोर्ट किए गए। फाइनेंशियल ईयर 2024 के अप्रैल से जनवरी के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका को 4.1 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए गए जबकि यूएई को 2.2 अरब डॉलर का शिपमेंट भेजा गया। फरवरी में इलेक्ट्रॉनिक गुड्स के निर्यात में 54.8 फीसदी की तेजी आई।

भारत से क्या हो रहा एक्सपोर्ट
फरवरी में यूएई को एक्सपोर्ट 23.1 फीसदी बढ़कर 3.5 अरब डॉलर पहुंच गया। अमेरिका के बाद यूएई भारत का दूसरा बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है। यूएई को 31.7 करोड़ डॉलर का गोल्ड, 23.7 करोड़ डॉलर के स्मार्टफोन और 24.3 करोड़ डॉलर का मोटर गैसोलीन एक्सपोर्ट किया गया। इसी तरह सिंगापुर को एक्सपोर्ट फरवरी में 51.6 परसेंट बढ़ गया। इस देश को पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के एक्सपोर्ट में 280 फीसदी तेजी आई है। इसी तरह दक्षिण अफ्रीका को एक्सपोर्ट दोगुना होकर 1.16 अरब डॉलर हो गया। अप्रैल-जनवरी के आंकड़े देखें तो भारत के एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन में यह देश 16वें से उछलकर 10वें नंबर पर आ गया है। दक्षिण अफ्रीका को एक्सपोर्ट होने वाले आइटम्स में पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स सबसे आगे है।

अप्रैल से सितंबर तक देश से पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के एक्सपोर्ट में गिरावट आई थी। लेकिन अक्टूबर से इसमें लगातार तेजी दिख रही है। जनवरी में भारत से दक्षिण अफ्रीका के लिए पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स के एक्सपोर्ट में 89 फीसदी तेजी आई और यह 21.9 करोड़ डॉलर पहुंच गया। फरवरी में भारत से सऊदी अरब को एक्सपोर्ट में 50 फीसदी तेजी आई। इसी तरह नीदरलैंड को एक्सपोर्ट 26.7 फीसदी, यूके को 31.9 फीसदी, बांग्लादेश को 18.1 फीसदी और चीन को 13.3 फीसदी बढ़ गया। हालांकि हॉन्ग कॉन्ग को एक्सपोर्ट में 27.9 फीसदी की गिरावट आई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...