10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालखुल्लम खुल्ला नकल! गाइड और किताबें लेकर पेपर हल करते मिले स्टूडेंट्स,...

खुल्लम खुल्ला नकल! गाइड और किताबें लेकर पेपर हल करते मिले स्टूडेंट्स, टीचर भी थे मौजूद

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में छठी-सातवीं की परीक्षा के दौरान गाइड लेकर पर्चा हल करते छात्र मिले. परीक्षा के दौरान शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चे नकल करते रहे. दो कक्षाओं के बच्चे एक कमरे में परीक्षा दे रहे थे. जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर खरगोन विकासखंड के सुरपाला गांव का यह मामला है. एकीकृत प्राथमिक शाला में छठी और सातवीं की परीक्षा कराई जा रही थी. ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने कुछ लोगों के साथ जाकर सीधे परीक्षा हाल में पहुंचकर नजारा देखा. यहां बच्चे गाइड और किताबें लेकर परचा हल कर रहे थे.

यही नहीं, छठी और सातवीं के बच्चों को एक ही हॉल में बैठाकर परीक्षा ली जा रही थी. पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में बच्चे टेबल पर आराम से गाइड और किताब में खोलकर पर्चा हल कर रहे थे. जब इस संबंध में ग्रामीणों ने परीक्षा ले रहे शिक्षकों से पूछताछ की तो कुछ जवाब नहीं दे पाए और बगले झांकने लगे.

जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूड़े का कहना है कि सुरपाला विद्यालय में परीक्षा के दौरान विज्ञान की किताब रखी थी और वीडियो भी दिखाया गया है. प्राचार्य वहां मौजूद नहीं थे. वीडियो के आधार पर प्राचार्य का कारण बताओ नोटिस दिया गया है. अगर वह दोषी हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा. टीम बनाकर जांच करवाएंगे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...