11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालपूर्व PM अटल बिहारी के भांजे के बदले सुर, लोकसभा टिकट न...

पूर्व PM अटल बिहारी के भांजे के बदले सुर, लोकसभा टिकट न मिलने से थे नाराज

Published on

ग्वालियर,

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा के सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. विधानसभा चुनाव के बाद अब उन्हें लोकसभा चुनाव का भी टिकट नहीं मिला है. इससे नाराज होकर बीते दिनों उन्होंने एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने कहा था, अगर कांग्रेस टिकट ऑफर करती है तो विचार करेंगे.

बताते चलें कि अनूप मिश्रा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और बीजेपी के कद्दावर नेता हैं. हालांकि, लंबे समय से वो पार्टी में हाशिए पर हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने ग्वालियर दक्षिण की सीट से टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने टिकट नहीं दिया.

तब उन्होंने हर हाल में चुनाव लड़ने की बात कही थी. मगर, पार्टी नेताओं के समझाने के बाद वो शांत हो गए थे. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए ग्वालियर सीट से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने फिर उनको टिकट नहीं दिया. इससे नाराज अनूप मिश्रा ने कुछ रोज पहले कहा था, अगर कांग्रेस की तरफ से उनको टिकट ऑफर की जाती है तो वो विचार कर सकते हैं.

पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे- अनूप मिश्रा
हालांकि, बीते दिन ग्वालियर में वो बीजेपी के लिए प्रचार करते देखे गए. आजतक ने जब उनसे पूछा ‘क्या अब बागी होकर चुनाव लड़ेंगे’ तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा कि पार्टी छोड़कर बगावत कर देंगे और न ही कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं. वो बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. पार्टी उनको जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...