11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, सड़क दुर्घटना में कार...

मध्य प्रदेश: थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, सड़क दुर्घटना में कार को रिकॉर्ड से हटाने का आरोप

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश में कुछ पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरकत सामने आई है. उन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है. मामला सागर जिले का है, जहां एक सड़क दुर्घटना में शामिल एक वाहन को पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से दूसरे वाहन से बदल दिया था. सागर जिले की इस अजीबोगरीब घटना में पांच पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने दुर्घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया था. उन्होंने बाद में उस वाहन को दूसरे वाहन से रिकॉर्ड में बदल दिया. इस आरोप में सागर जिले के एसपी ने रविवार को कार्रवाई की, जिसमें थाना प्रभारी तक शामिल थे.

शिकायत के बाद एसपी का एक्शन
सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि एक गोपनीय शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसमें सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय प्रताप और चार अन्य पुलिसकर्मयों को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है.

वाहन को रिकॉर्ड में दूसरे वाहन से बदला
एसपी ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, और वाहन पर नंबर प्लेट नहीं था और ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं था. इन अधिकारियों ने कथित तौर पर बाद में अपने रिकॉर्ड में वाहन को दूसरे वाहन से बदल दिया.

जांच चल रही है, आरोपियों की बात सुनी जाएगी
एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए और जांच जारी है. एसपी ने बताया कि आरोपी अधिकारियों की भी बात सुनी जाएगी. एसपी ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर आगे कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...