11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालरात 12 बजे Cricket के मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, थामा बल्ला...

रात 12 बजे Cricket के मैदान में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, थामा बल्ला और जड़े चौके-छक्के

Published on

गुना ,

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख घोषित होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं. इस दौरान BJP उम्मीदवार सिंधिया जैन समाज के धर्मगुरु विद्यासागर महाराज की स्मृति में आयोजित की गई प्रदर्शनी में भी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने जैन समाज द्वारा आयोजित ‘जैन प्रीमियर लीग’ में खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला.

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ‘विद्यासागर की जीवन यात्रा चित्र प्रदर्शनी’ को देखकर अभिभूत हो गए. कहा कि विद्यासागर जी के सिद्धांतों को अंतरात्मा में धारण करना चाहिए. ये केवल एक धार्मिक स्रोत नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणा है. मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे आचार्य विद्यासागर जी महाराज के चरणों में नमन करने का मौका कई बार प्राप्त हुआ. अंतिम बार भोपाल में विद्यासागर जी ने मुझे आशीर्वाद प्रदान किया, जिसका स्मरण जिंदगी भर मेरे साथ रहेगा.

BJP विधायक को बताया गुगली फेंकने वाला विशेषज्ञ
अपनी बयानबाज़ी को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने GOOGLY फेंकने वाला विशेषज्ञ करार दिया है. गुना में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में जब ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे तो उनके साथ भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य भी थे.

पन्नालाल शाक्य ने मंच से बयान देते हुए कहा, वे महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के उद्बोधन में ज्यादा बाधक नहीं बनेंगे. विधायक को जानकारी नहीं थी कि गुना लोकसभा सीट पर वोटिंग की तारीख क्या है? कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बताया कि 7 मई को वोट डाले जाएंगे … जवाब में विधायक ने कहा “विष्णु विष्णु”

BJP MLA पन्नालाल शाक्य ने ब्राह्मण सम्मेलन में मंच से बयान देते हुए कहा, अन्नदान, वस्त्रदान, भूमिदान, गौदान, कन्यादान के बाद अब 7 मई को मतदान करना है. सभी प्रकार के दान के साथ मतदान भी जोड़ लो. बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें “कथावाचक” कह दिया. सिंधिया ने कहा, हमारे बीच मंच पर कथावाचक के रूप में पन्नालाल शाक्य बैठे हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पन्नालाल शाक्य को यॉर्कर और गुगली फेंकने वाला विशेषज्ञ कहा. सिंधिया ने मंच से बयान देते हुए कहा कि क्रिकेट में जिस प्रकार यॉर्कर और गुगली गेंद फेंककर बैट्समैन को उलझन में डाल दिया जाता है, उसी प्रकार गुगली फेंककर पन्नालाल शाक्य आराम से जाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं. विधायक जी की अद्भुत शैली है.

ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होने गुना पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज पृथ्वी पर ईश्वर की तरह पूजनीय है. ब्राह्मणों और संतों का स्थान सबसे ऊपर है हम जैसे सामान्य लोगों का स्थान नीचे है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लाल बहादुर शास्त्री का नाम लेते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश का प्रतिनिधित्व किया है केवल विधानसभा चुनाव का टिकिट मांगने तक ही सीमित न रहें. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे अयोध्या में हवाई अड्डा बना पाए. जनसंघ के समय राजमाता सिंधिया ने कहा था मंदिर यहीं बनेगा. सिंधिया ने नारा देते हुए कहा ” यही समय है सही समय है , जागो उठो जागृत हो”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...