10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपालधमाके से थर्राया गांव, भूकंप समझ घरों से बाहर निकले लोग; घर...

धमाके से थर्राया गांव, भूकंप समझ घरों से बाहर निकले लोग; घर की दीवार गिरी तो बिलख पड़ा किसान

Published on

खरगोन ,

मध्य प्रदेश के खरगोन में धमाके से एक गांव दहल उठा. लोग भूकंप समझ घरों से बाहर निकल आए. ब्लास्टिंग से घर की दीवारें तक गिर गईं. अब धमाके का वीडियो वायरल हो रहा है. डीएम ने कहा है कि एसडीएम तहसीलदार को जांच के लिए भेजा है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर चिचली पुर्नवास स्थल बसाहट में अचानक धमाका होने से पूरे गांव में दहशत फैल गई. एक मकान की दीवार रह गई और कई घरों में कंपन के कारण दरार पड़ गई. यहां तक कि कई घरों के बर्तन भी नीचे गिर गए.

गिट्टी खदान में किए गए ब्लास्टिंग को लोग भूकंप समझकर घरों से बाहर निकल आए और धूल का जबरदस्त गुबार दिखाई दिया. धमाके के कारण मकानों की दीवारें हिल गईं. गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठ गए. इस दौरान धरने पर बैठा एक किसान बिलखकर रोने लगा और कहने लगा कि मुश्किल से घर बनाया था, लेकिन धमाके के कारण दीवारें गिर गई हैं. अब क्या करूंगा.

ग्रामीण लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम चिचली के पुनर्वास बसावट के पास गिट्टी प्लांट संचालित हो रहा है. इसका संचालन ध्रुव पिता संजय जायसवाल निवासी ग्राम भोंईदा द्वारा किया जा रहा है. ब्लास्टिंग के दौरान पूरे गांव में धमाका हो गया. ग्राम के सौदान पिता बहादर मानकर के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई.जिसे पूरा परिवार बाल-बाल बचा है. पूरे गांव में भूकंप के झटके महसूस हुए.

ग्रामीण का कहना है कि हम गिट्टी खदान बंद करने के लिए धरने पर बैठे हैं. बंद करने के लिए कलेक्टर साहब को आवेदन भी दे चुके हैं. इन्होंने यहां पर बम धमाका किया था. धमाके से गांव के कई घर हिलने लगे., भूकंप जैसा धमाका महसूस किया.

कासराव तहसीलदार मुन्ना अड़ का कहना है कि ग्राम चीचली में क्रशर मशीन लगी है. क्रशर मशीन के संचालक की ओर से ब्लास्टिंग करवाई गई. ब्लास्टिंग के कारण लोग यहां एकत्रित हुए हैं. सूचना मिली तो ग्रामीणों से बात करने के लिए यहां पहुंचा हूं. हमने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर रहे हैं और पंचनामा तैयार कर रहे हैं. जांच प्रतिवेदन एसडीएम साहब के माध्यम से जिले में भेजेंगे और आगे की कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन लिया जाएगा. अभी खदान बंद की गई है. सारे पेपर बुलवाए गए हैं .खनिज विभाग को दिखाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...