26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ईडी ने भोपाल यूनिट की नई वेबसाइट का उद्घाटन

बीएचईएल के ईडी ने भोपाल यूनिट की नई वेबसाइट का उद्घाटन

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यूनिट की नई वेबसाइट का उद्घाटन एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल ने किया । इस अवसर पर बीके सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) एवं गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक (सीएमजी, पीएमजी, सीसी एवं डीटीजी) विशेष रूप से थे । श्री रामनाथन ने इस अवसर पर कहा कि वेबसाइट आकर्षक होने के साथ साथ सूचनाप्रद और उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधाजनक होनी चाहिए ।

उन्होंने प्रचार एवं जनसंपर्क तथा डीटीजी विभाग के इस संयुक्त प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वेबसाईट को और अधिक उपयोगी और यूजन फ्रेन्डली बनाने के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वेबसाईट पर दी गई जानकारी को समय समय पर निरंतर अपडेट करते रहना भी जरूरी है । इस वेबसाइट को विभिन्न वेब पेजों पर एक सुसंगत रूप से सुनिश्चित करने के लिए एचटीएमएल और सीएसएस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है ।

वेबसाइट की उल्लेखनीय विशेषताओं में से एक इसकी मोबाइल-अनुकूलता है, जो इसे एक्सेस के लिए उपयोग किए जा रहे डिवाइस पर स्वचालित रूप से समायोजित करने की अनुमति देती है । यह बीएचईएल, भोपाल के विभिन्न उत्पादों पर जानकारी होस्ट करने वाले एक व्यापक मंच के रूप में कार्य करता है, साथ ही बी2बी, एनपीसीआईएल कॉल बुकिंग, इनकमिंग मटेरियल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, संपर्क पोर्टल और ईएसएस जैसे आवश्यक व्यावसायिक अनुप्रयोगों के लिंक भी प्रदान करता है । परदीप सिंह बालोरिया, प्रबंधक एवं सतीश असनानी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में यह वेबसाइट विकसित की है । इस अवसर पर विनोदानंद झा, अपर महाप्रबंधक एवं एनपी सनोडिया, अपर महाप्रबंधक , विवेक पाठक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तथा एसएन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं संजय राजबंशी, उप प्रबंधक मौजूद थे ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...