26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कॉलेज में लोक- संस्कृति के विविध आयाम विषय पर धरोहर संस्था...

भेल कॉलेज में लोक- संस्कृति के विविध आयाम विषय पर धरोहर संस्था की संगोष्ठी एवं कार्यशाला

Published on

-छात्र-छात्राओं ने नर्मदा परिक्रमा पर बनायी पेंटिग

भोपाल

संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से धरोहर संस्था द्वारा लोकसंस्कृति के विविध आयाम संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ कलाकार श्रीमती दीपा श्रीवास्तव, डॉ. संजय जैन प्राचार्य , श्रीमती पूजा सक्सेना सचिव धरोहर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। श्रीमती दीपा श्रीवास्तव द्वारा अपने बीज वक्तव्य लोकसंस्कृति के विविध आयामों पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य वक्ता पूजा सक्सेना ने नर्मदा परिक्रमा के महात्म्य पर पर प्रकाश डाला। डॉ. संजय जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि सांस्कृतिक मूल्यों को बचाने का एक ही तरीका है कि हम अपनी संस्कृति के अच्छे मूल्यों का निर्वहन करते रहें और समय के साथ आ गयी कुप्रथाओं को छोड़ते चलें। संगोष्ठी में डॉ. गीता चौहान सहायक प्राध्यापक भेल कॉलेज, डॉ. मेघा सिंह, डॉ अनुराधा सिंह, डॉ रेनू श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक श्री सत्य साईं महाविद्यालय, सुश्री प्रियंका तिवारी रिसर्च स्कॉलर, श्री देवांशु द्विवेदी आदि ने शोधपत्रों को वाचन किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में प्रदीप पटेल ने नर्मदा परिक्रमा थीम पर वर्ली आर्ट के माध्यम से दीवार पर पेंटिंग बना कर प्रतिभागियों को डिमॉस्ट्रेशन दिया। वर्कशॉप में भेल महाविद्यालय तथा श्री सत्य साई महाविद्यालयों के पेंटिंग कला में रूचि रखने वाले अनेक शोधार्थियों विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने पेंटिंग बनाकर लोकसंस्कृति के विविध आयामों को चित्रित किया।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...