10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP की इन पांच सीटों पर क्या BJP का रेकॉर्ड रहेगा बरकरार?...

MP की इन पांच सीटों पर क्या BJP का रेकॉर्ड रहेगा बरकरार? पिछले तीन चुनावों से 60 प्रतिशत वोट मिलने का रहा है ट्रेंड

Published on

भोपाल

पूरे देश सहित मध्य प्रदेश में भी लोकसभा का रण दिलचस्प हो गया है। आज से जहां नामांकन फार्म जमा होना प्रारंभ हो गया है। वहीं, कई लोकसभा सीट ऐसी हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच बड़ी खाई नजर आती है क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां बड़े अंतर से चुनाव हारी है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि इन सीटों पर कांग्रेस, बीजेपी से कितनी प्रतिशत स्पर्धा कर पाएगी। इस बार भी भाजपा ने भोपाल, विदिशा, जबलपुर, सागर, दमोह और बैतूल लोकसभा सीट पर 60% से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पिछले कुछ लोकसभा चुनाव को देखा जाए तो पार्टी यहां पर 50% से अधिक वोट प्रतिशत हासिल करती रही है। साल 2019 के चुनाव परिणाम को देखें तो तो स्थिति साफ दिखाई देती है।

भोपाल का हाल
भोपाल लोकसभा सीट की बात की जाए तो साल 2019 में बीजेपी की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 61.78 प्रतिशत वोट हासिल किया था। जबकि उनके निकट प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को 35.77% ही वोट मिले थे। प्रज्ञा सिंह को 866 482 वोट मिले थे, वहीं दिग्विजय सिंह को 501660 वोट ही मिले थे।

विदिशा का गणित
विदिशा लोकसभा सीट पर भाजपा के रमाकांत भार्गव को 68.7 प्रतिशत वोट प्रतिशत हासिल हुआ था। उन्हें 853022 वोट हासिल हुए थे। जबकि कांग्रेस के शैलेंद्र रमेश चंद्र पटेल को 28.8 वोट प्रतिशत हासिल हुआ था, उन्हें 34998 वोट मिले थे।

जबलपुर का मामला
जबलपुर लोकसभा सीट में भाजपा के राकेश सिंह को 65.62% वोट मिले थे। उन्हें कुल वोट 826454 मिले थे। वहीं कांग्रेस के विवेक कृष्ण तनख़ा को 29.51% वोट मिले थे, उन्हें कुल 371710 मत हासिल हुए थे।

सागर की स्थिति
सागर लोकसभा सीट से भाजपा के राजबहादुर सिंह को 62.84 प्रतिशत वोट हासिल हुआ था। उन्होंने कुल 646231 मत हासिल किए थे। वहीं कांग्रेस को यहां से 33.3 प्रतिशत मत हासिल हुए थे। कांग्रेस के प्रभु सिंह ठाकुर को 340689 मत हासिल हुए थे।

बैतूल की स्थिति
बैतूल लोकसभा सीट से भाजपा के दुर्गादास ऊईके को 60.76 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। उन्हें 811248 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के रामू टेकाम को यहां से 33.78 प्रतिशत मत और 451007 वोट मिले थे।

दमोह की बात
दमोह लोकसभा सीट में भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल ने 60.91% वोट हासिल किए थे। उन्हें कुल 7 लाख 4524 मत हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के प्रताप सिंह को 30.36 प्रतिशत वोट मिले थे, उन्हें 351113 वोट मिले थे। दिलचस्प बात यह है कि उपरोक्त सभी लोकसभा सीटों में पिछले तीन लोकसभा चुनाव से भाजपा 50% से अधिक वोट शेयर हासिल करते आई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...