26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पीसीसी में कांग्रेसजनों ने किया...

रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पीसीसी में कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण

Published on

भोपाल।

मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार रही 1857 की क्रांतिकारी रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर आज कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने बताया कि रानी अवंती बाई लोधी युद्ध कौशल और वीरता से परिपूर्ण थी, अवंती बाई लोधी बचपन से ही साहसी थी और बचपन में ही तलवारबाजी और घुड़सवारी सीख ली थी, जिससे लोग आश्चर्यचकित थे। अपने पति विक्रमादित्य की अस्वास्थ्यता के चलते राज्य का कार्य संभाला और अपनी सुयोग्यता का परिचय दिया और 1857 की क्रांति में अंग्रेजो की चूलें हिलाकर रख दी।

कांग्रेस पदाधिकारी भूपेंद्र गुप्ता, श्रीमती शशि राजपूत और अनुराग लोधी ने भी इस अवसर पर रानी अवंती बाई लोधी के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री दीपचंद यादव, अवनीश बुंदेला, हाकिम सिंह रघुवंशी, प्रशांत गुरुदेव, राहुल राठौर, उदयवीर सिंह, साबर खान, रामराज तिवारी, सीतासरण सूर्यवंशी, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, श्रीमती लता देवरे, ब्रजेश लोधी, शाहनवाज खान, प्रेम नारायण राजपूत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...