10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: नाली विवाद पर कांस्टेबल का गाली-गलौच का वीडियो वायरल, एसपी ने...

MP: नाली विवाद पर कांस्टेबल का गाली-गलौच का वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक पुलिस कांस्टेबल सिविल ड्रेस में हंगामा कर गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. साथ ही लोगों को गोली मारने की धमकी भी दे रहा है. एसपी के संज्ञान में वीडियो आने के बाद कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि नाली की सफाई को लेकर कांस्टेबल बदतमीजी कर रहा था.

कांस्टेबल की पहचान जगदीश कीर के तौर पर हुई है जो रक्षित केंद्र में पदस्थ है. बताया जा रहा है कि जगदीश कीर के दो वीडिया वायल हुए हैं. दोनों वीडियो मोती वार्ड चक्कर रोड पर एक कॉलोनी के बताए जा रहे हैं. कांस्टेबल जगदीश की अपनी पुलिस की नौकरी का रौब दिखाकर स्थानीय लोगों को धमका रहा है. बताया जा रहा है कि जदगीश का विवाद नाली की सफाई को लेकर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक से हुआ था.

एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड
जगदीश ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया कि गाली की शुरुआत दूसरे पक्ष ने की फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. एसडीओपी शालिनी परस्ते का कहना है कि 2 दिन पहले जगदीश कीर नाम के आरक्षक का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें उनके द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग किया जा रहा था. वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है और कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया इस मामले की जांच कर रहे है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तरह की घटना से सख्ती से निपटा जाएगा.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...