10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeभोपालMP: लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, दबिश के दौरान आपत्तिजनक...

MP: लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, दबिश के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले 3 जोड़े

Published on

मुरैना,

मध्य प्रदेश के मुरैना लोकसभा चुनाव 2024 की आचार सहित लगाते ही पुलिस एक्टिविस्ट मोड पर आ गई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुरा पर बनी साईं पैलेस लॉज पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सेक्स रेकैट का पर्दाफाश किया है. इस छापामार कार्यवाही में तीन महिलाएं और तीन पुरुष पुलिस को लॉज में आपत्ति जनक हालत में मिले. पुलिस ने लॉज मालिक सहित सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सीएसपी मुरैना राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस अचार सहित के बाद से ही स्थानीय होटल और लॉज में तलाशी चला रही है. साईं पैलेस लॉज में सेक्स रेकैट चलने की खबर कोतवाली पुलिस को मिली. इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इस रैकेट का खुलासा किया है.

दरअसल, पुलिस को यहां लगातार शिकायतें मिल रही थी कि यहां क्षेत्र के निजी होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों की मदद से सूचना की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक ने लॉज पर छापेमार कार्रवाई की.

इस दौरान तीन युवक, दो महिला और एक युवती संदिग्ध परस्थितियों में मिले. इसके बाद उन्हें थाने में लाकर पूछताछ की गई. लॉज में कमरे देने में संचालक की भूमिका को देखते हुए पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भी थाने में केस दर्ज किया गया है. वहीं, लॉज से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.

बताते चलें कि अभी एक हफ्ते पहले भी पुलिस ने होटल में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस ने छापा मारकर होटल से सात महिलाएं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...