15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedहोली पर पवन सिंह के घर आया नया मेहमान, पत्नी ज्योति सिंह...

होली पर पवन सिंह के घर आया नया मेहमान, पत्नी ज्योति सिंह संग स्वैग से किया स्वागत

Published on

इस समय देशभर के लोग होली के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं. त्योहार के मौके पर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के घर भी एक नया मेहमान आया है. ये सुनकर पवन सिंह के फैंस खुश तो बहुत होंगे. है ना? चलिये जानते हैं कि आखिर मामला क्या है.

पवन सिंह ने खरीदी लग्जरी कार
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है. लड़ाई खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. अब एक बार फिर भोजपुरी कपल को साथ देखा गया. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पवन सिंह उनका हाथ थामकर गाड़ी के शोरूम में स्वैग से एंट्री लेते दिख रहे हैं.

वीडियो देख इनके चाहने वाले यह अंदाजा लगा रहे हैं कि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को एक नई कार गिफ्ट दी है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन सिंह कार से पर्दा हटाते हैं. बगल में खड़ी ज्योति सिंह पैर छूकर पवन सिंह का आशीर्वाद लेती हैं. इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नई गाड़ी की पूजा करते हुए नजर आए. ज्योति सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि नजर ना लगे. चलो जो हुआ वो हुआ. खुशी की बात ये है कि अब दोनों साथ हैं. होली के मौके पर पवन सिंह और ज्योति सिंह के घर नई लग्जरी गाड़ी भी आ गई है. दोनों को ढेर सारी बधाई.

फैंस हुए खुश
जब से पवन सिंह और ज्योति सिंह का झगड़ा पब्लिक हुआ था, तब से लोग चाहते थे कि वो एक हो जाएं. फैंस का मानना था कि कपल को अपनी शादी को दूसरा मौका देना चाहिए. लगता है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह ने फैंस की मुराद सुन ली. उन्होंने अपने रिश्ते को नया मौका दिया है. पिछले दिनों ही ज्योति सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें पवन सिंह और ज्योति सिंह एक सोफे पर बैठ आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे थे. उनकी एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें दोनों गले मिलते दिख रहे थे.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...