15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedकपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर में फिर हुई नोकझोंक, सेलेब्स संग होगी मस्ती

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर में फिर हुई नोकझोंक, सेलेब्स संग होगी मस्ती

Published on

कपिल शर्मा का नया कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आने के लिए तैयार है. इस शो में कपिल शर्मा के साथ एक बार फिर सुनील ग्रोवर की जोड़ी नजर आने वाली है. लंबे इंतजार के बाद शो का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इसमें कॉमेडियन्स की आपस में नोकझोंक के साथ-साथ सेलेब्स संग होने वाली मस्ती भी देखने को मिलेगी. शो पर आप रणबीर कपूर और उनके परिवार, दिलजीत डोसांझ, परिणीति चोपड़ा और आमिर खान को देखेंगे.

रिलीज हुआ कपिल शर्मा के नए शो का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत कपिल शर्मा के अपने अंदाज में दर्शकों का अभिवादन करने से होती है. वो बताते हैं कि अब उनका शो इंटरनेशनल हो गया है. अब वो नेटफ्लिक्स पर हैं, तो उन्हें अपने अंदाज और स्वैग को बदलना होगा. इसके बाद स्टेज पर एक बॉक्स की एंट्री होती है. बॉक्स से लड़की बने सुनील ग्रोवर निकलते हैं. सुनील को देखकर कपिल शर्मा कहते हैं- तू? दोनों के बीच लड़ाई और टर्बुलेंस को लेकर मजाक होता है. यहीं से समझ आ रहा है कि कपिल और सुनील की जोड़ी की केमिस्ट्री अभी भी बरकरार है.

सुनील-कपिल के मिलन पर क्या बोले कृष्णा?
कपिल के नए शो पर किकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर भी अलग-अलग अंदाज और अवतारों में नजर आने वाले हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के मेहमानों पर सभी की नजर थी. ट्रेलर में उनके चेहरों से भी पर्दा उठा दिया गया है. शो पर आमिर खान शिरकत करने वाले हैं. वो ट्रेलर में अपने बच्चों के बारे में बात कर रहे हैं. आमिर कहते हैं कि उनके बच्चे उनकी एक भी बात नहीं सुनते हैं. शो पर आमिर के साथ उनकी बहन निकहत भी पहुंचने वाली हैं. ऑडियंस में बैठे हुए उनकी झलक भी देखी गई.

आमिर के अलावा रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और ऋद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आएंगे. शो पर सुनील ग्रोवर को उनके साथ अठखेलियां करते भी देखा जाएगा. दिलजीत डोसांझ, क्रिकेटर रोहित शर्मा संग कई मेहमान कपिल शर्मा के नए शो में नजर आएंगे. इस शो का ट्रेलर काफी एनर्जी और मस्तीभरा है. ऐसे में फैंस की इसे देखने की बेसब्री और बढ़ गई है. तो तैयार हो जाइए, हंसी के फुल डोज के लिए. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे आएगा.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...