15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की मौत का प्रतीक'? अब भी देंगे AAP...

‘केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की मौत का प्रतीक’? अब भी देंगे AAP का साथ

Published on

नई दिल्ली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के एक्शन को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान चरम पर है। आम आदमी पार्टी के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक सभी लगातार इस कार्रवाई के विरोध में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ‘कर्मभूमि’ रही सुंदरनगरी में इस कार्रवाई को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। यहां सड़क किनारे मोहम्मद ताहिर की चाय की दुकान से लेकर सोनू के जनरल स्टोर तक, शुक्रवार को इलाके में एकमात्र चर्चा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में थी। गुरुवार रात केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने जैसे ही हिरासत में लिया तो टीवी चैनल पर लगातार इससे जुड़े अपडेट आने लगे। पूर्वोत्तर दिल्ली में के सुंदरनगरी में लोग AAP संयोजक को बेहद करीब से जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह केजरीवाल की कर्मभूमि थी और इसी इलाके से उन्होंने एक दशक से भी अधिक समय पहले पानी, बिजली की बढ़ी दरों और राशन माफिया के खिलाफ लड़ाई शुरू किया। उन्होंने अपना एनजीओ ‘परिवर्तन’ स्टार्ट किया था।

केजरीवाल की ‘कर्मभूमि’ सुंदर नगरी में ये बोले लोग
हालांकि, इस क्षेत्र में विकास की गति धीमी रही है। अब जिस तरह से 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी के मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई की, उसे लेकर कॉलोनी में मिली-जुली भावनाएं नजर आईं। कई लोगों ने 2011-12 के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने को याद किया। उन्होंने दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी को ‘लोकतंत्र की मौत’ बताया। हालांकि, कुछ लोगों ने उन्हें भ्रष्टाचार-विरोधी योद्धा तो बताया लेकिन करप्शन के आरोपों पर उनकी पार्टी के अब ‘विश्वास खो देने’ की बात भी कही और केजरीवाल से दूरी बनाते नजर आए।

लोगों ने याद किया वो आंदोलन का दौर
सुंदर नगरी की एक गली में 28 वर्षीय संतोष कोली का घर है। वह 2013 के विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन उसी साल 30 जून को एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार को उनकी मां ने उस समय के बारे में बात की जब केजरीवाल ने 2011 में अनशन शुरू किया था और कैसे पूरे परिवार, खासकर उनके बेटे ने उनकी देखभाल की थी, जो एक दिन सीएम बनेगा।

जब केजरीवाल के अनशन को मिला था सपोर्ट
बिजली मरम्मत की दुकान चलाने वाले 45 वर्षीय मोहम्मद ताहिर ने उस समय को याद किया जब केजरीवाल इलाके में भूख हड़ताल पर बैठे थे। ताहिर ने कहा कि वह कोई बड़ी हस्ती नहीं थे, बस एक आम आदमी थे जो बिजली-पानी के मुद्दे पर हमारी तरफ से लड़ रहे थे। हमारी कॉलोनी आंदोलन का केंद्र बन गई। मैं विरोध प्रदर्शन के दौरान उनसे कई बार मिला और बात की। ताहिर ने उस स्थान की ओर इशारा किया जहां एक तंबू में कई प्रदर्शनकारियों रहते थे। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ मैं नहीं था। मेरा पूरा परिवार केजरीवाल के समर्थन में सामने आया और इस उम्मीद के साथ भूख हड़ताल में हिस्सा लिया कि यह हमारा भविष्य बदल देंगे।

‘केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र की मौत का प्रतीक’
ताहिर ने जब अरविंद केजरीवाल के उस 14 दिन की हड़ताल का जिक्र किया तो उनकी बात सुनकर कुछ लोग इकट्ठा हो गए। एक दर्जी रशीद ने कहा कि उस समय सुंदर नगरी के बारे में किसने सुना था? वह केजरीवाल ही थे जिन्होंने हमारी झुग्गी बस्ती की ओर ध्यान आकर्षित किया। उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र की मौत का प्रतीक है। आम लोगों और उनके मुद्दों को चुप कराने की कोशिश की जा रही हैं। सुंदर नगरी में किसी को रोकें और पूछें कि एफ ब्लॉक कहां है जहां केजरीवाल ने भूख हड़ताल शुरू की थी? कॉलोनी में हर कोई, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, आपको उस स्थान पर ले जाएगा, जो कभी केजरीवाल के चेहरे से सजे पोस्टरों और बैनरों से सजी नजर आती थी।

कैसे केजरीवाल से जुड़े सुंदर नगरी के लोग
रशीद ने कहा कि यहीं पास की एक गली में परिवर्तन का कार्यालय भी हुआ करता था, लेकिन तब से वह बंद हो गया है। पुराने परिवर्तन कार्यालय के बगल में 33 वर्षीय सोनू की कन्फेक्शनरी की दुकान है। उन्होंने कहा कि मैंने उस समय अपने पिता की मिठाई की दुकान में मदद करना शुरू ही किया था। बगल का एनजीओ ध्यान आकर्षित कर रहा था। जल्द ही, हम सभी भूख हड़ताल आंदोलन में शामिल हो गए। सोनू ने याद करते हुए कहा कि लगभग हर दिन, मैं रामलीला मैदान जाता था जहां जन लोकपाल का विरोध चल रहा था। उन्होंने बताया कि ‘परिवर्तन’ हमारे जीवन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं ला सका। लेकिन मुझे विरोध प्

Latest articles

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...

स्लॉटर हाउस मामले में कांग्रेस का बड़ा आरोप, महापौर और एमआईसी सदस्यों पर एफआईआर की मांग

भोपाल। पिछले साल राजधानी के एक स्लॉटर हाउस से पकड़े गए 24 टन गोमांस...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...