15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकराई केजरीवाल की तत्काल सुनवाई की मांग, गिरफ्तारी को...

दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकराई केजरीवाल की तत्काल सुनवाई की मांग, गिरफ्तारी को दी है चुनौती

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ईडी की कार्रवाई और कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद केजरीवाल ने हाईकोर्ट का रूख किया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी और 22 मार्च, 2024 को ट्रायल कोर्ट की ओर से पारित रिमांड के आदेश को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी है। केजरीवाल की दलील है कि गिरफ्तारी और रिमांड आदेश दोनों अवैध हैं। वह तुरंत हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं। केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से रविवार 24 मार्च को तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की इस मांग को ठुकरा दिया है।

ईडी रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट में केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने उस समय गिरफ्तार किया जब वो कई समन के बाद पेश नहीं हुए। इस कार्रवाई को लेकर जमकर सियासी हंगामा देखने को मिला। केजरीवाल को दिल्ली की कोर्ट में पेशी हुई जहां उन्हें 28 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दिया गया। वहीं शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री की ओर से हाईकोर्ट में अपील की गई है।

सीएम केजरीवाल ने पत्र भेजकर दिल्लीवासियों से कही ये बात
अरविंद केजरीवाल ने ईडी रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रूख किया है। इससे पहले सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने वीडियो जारी कर शनिवार को उनका एक पत्र पढ़ा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे दिल्लीवासियों, मुझे कल गिरफ्तार कर लिया गया। हर पल देश की सेवा करता रहूंगा। मेरी जिंदगी का एक-एक पल देश के लिए समर्पित है। मेरे शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए है। ऐसी सलाखें नहीं जो आपके बेटे-भाई को अंदर रखें। क्या आज तक ऐसा हुआ कि केजरीवाल ने कोई वादा किया हो और पूरा नहीं हो?

केजरीवाल बोले- मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं को उस योजना के क्रियान्वयन का भी आश्वासन दिया जिसके तहत योग्य लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की हिरासत में हैं। केजरीवाल ने अपने पत्र के जरिए कहा कि अंदर रहूं या बाहर रहूं, मेरी जिंदगी का हर क्षण देश की सेवा को समर्पित है। मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पित है।

Latest articles

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

मजदूर दिवस पर पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: श्रमिकों को समर्पित होगा 1 मई का दिन, सीएम मान ने किया ऐलान

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में मंगलवार (28 अप्रैल) को हुई कैबिनेट बैठक...

ऑस्ट्रेलिया से 15 भारतीय डिपोर्ट, 11 पंजाब के, सीएम भगवंत मान बोले- दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव

चंडीगढ़/दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट किए जा रहे 15 भारतीय नागरिक आज रात दिल्ली पहुंचेंगे।...

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...