भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट के टीआरएम विभाग में पदस्थ डिप्टी इंजीनियर संतोष सिंह को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा स्टेवर्ड अवार्ड 2023-23 बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि यह अवार्ड टीआरएम विभाग के सेक्शन में बेहतर रखरखाव और सेफ्टी नियमों के पालन किये जाने पर दिया जाता है । सम्मान समारोह के मौके पर टीसीबी के महाप्रबंधक शैलेन्द्र कुमार महाजन,अपर महाप्रबंधक धमेन्द्र सिंह ठाकुर,अपर महाप्रबंधक सुरक्षा हीरालाल भरानी सहित बीएचईएल के सभी महाप्रबंधक व अपर महाप्रबंधक आदि मौजूद थे। उनको अवार्ड मिलने पर बीएचईएल के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी । गौरतलब है कि श्री सिंह इंटक यूनियन के वरिष्ठ नेता भी है ।
