12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकार्तिक ने पंजाब के जबड़े से छीना मैच... कोहली की तूफानी पारी...

कार्तिक ने पंजाब के जबड़े से छीना मैच… कोहली की तूफानी पारी से RCB की पहली जीत

Published on

बेंगलुरु,

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. सोमवार (25 मार्च) को बेंगलुरु के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स (PBKS) को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी.

इस मैच में विराट कोहली ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली. आखिर में मुकाबला पंजाब की ओर जाता दिख रहा था, तब दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों पर नाबाद 28 रन जड़ते हुए बाजी पलट दी और पंजाब के जबडे़ से जीत छीन ली.

RCB ने इस सीजन में खोला जीत का खाता
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी की इस सीजन में यह पहली जीत है. पहले मैच में आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों शिकस्त मिली थी. दूसरी ओर गब्बर नाम से फेमस शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की यह इस सीजन में पहली हार है. उसने पहले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराया था.

मैच में 177 रनों के टारगेट के जवाब में आरसीबी ने 6 विकेट गंवाकर 19.2 ओवर में ही मैच जीत लिया. टीम के लिए कोहली ने 49 गेंदों पर सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. जबकि दिनेश कार्तिक ने नाबाद 28 और महिपाल लोमरोर ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली. पंजाब टीम के लिए कगिसो रबाडा और हरप्रीत बरार ने 2-2 विकेट लिए.

कार्तिक और महिपाल ने इस तरह पलटा मैच
आरसीबी को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों पर 36 रन चाहिए थे. तब क्रीज पर दिनेश कार्तिक 6 और महिपाल लोमरोर 5 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि आरसीबी के 4 ही विकेट बाकी थे. यहां से मुकाबला पंजाब के पक्ष में जाता दिख रहा था. इसके बाद 18वां ओवर अर्शदीप सिंह ने किया. इस ओवर में महिपाल ने एक छक्का और एक चौका लगाते हुए 13 रन निकाले.

जब 12 गेंदों पर 23 रनों की जरूरत थी, उस समय कार्तिक ने अपना बल्ला चलाया. उन्होंने भी हर्षल पटेल के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाते हुए 13 रन निकाले. इस तरह आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर कार्तिक थे. आखिरी ओवर अर्शदीप ने ही किया. इसमें कार्तिक ने पहली दो गेंदों पर ही एक छक्का और एक चौका लगाते हुए मैच पंजाब के जबड़े से छीन लिया.

धवन ने खेली कप्तानी पारी
इस छठे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पंजाब टीम ने 6 विकेट पर 176 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान धवन ने 37 गेंदों पर सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. जबकि जितेश शर्मा ने 27, प्रभसिमरन सिंह ने 25 और सैम करन ने 23 रन बनाए. जबकि आरसीबी के लिए मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल ने 2-2 विकेट झटके.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...