15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यजेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी अस्पताल में एडमिट, भाई अफजाल...

जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी अस्पताल में एडमिट, भाई अफजाल ने CM योगी को किया फोन

Published on

लखनऊ,

यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्तार के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने दावा किया कि जिला प्रशासन और जेल प्रशासन मुख्तार की हालत की जानकारी नहीं दे रहे हैं. अफजाल ने बताया कि उन्होंने मुख्तार के इलाज को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में भी फोन किया था.

अफजाल अंसारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि हमें मोहम्मदाबाद पुलिस स्टेशन से मैसेज मिला है, जिसमें बताया गया कि मुख्तार बीमार हैं और उन्हें बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है. परिवार के सदस्यों को उनकी मदद के लिए आने को कहा गया है. गाजीपुर सांसद ने कहा, “मुख्तार के वकील को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. अब जब परिवार के लोग वहां पहुंचेंगे तभी उनकी हालत के बारे में कुछ पता चल पाएगा.”

अफजाल ने CM योगी को किया था फोन
अफजाल ने कहा कि के लिए बांदा रवाना होने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात नहीं हो पाई क्योंकि वह इस समय गोरखपुर में हैं. उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में इसलिए फोन किया था, “अगर बांदा मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती है तो मुख्तार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल या किसी अन्य बड़े अस्पताल में भर्ती कराया जाए. अगर सरकार इलाज का खर्च नहीं उठाएगी तो परिवार ये खर्च उठाएगा.”

यूरिनल इंफेक्शन से परेशान है मुख्तार
सूत्रों के मुताबिक, मुख्तार बीते तीन दिनों से यूरिनल इंफेक्शन से परेशान था. उसे रात में एक बजे मुख्तार अंसारी को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. डॉक्टर्स ने शुरुआती जांच के बाद सर्जरी रिकमेंड की थी, जिसके बाद मुख्तार को सर्जिकल इंटरवेंशन के लिए आईसीयू में शिफ्ट किया गया है.

जेल में स्लो पॉइजन देने का लगाया था आरोप
अफजाल अंसारी ने दावा किया कि 21 मार्च को बाराबंकी की एक अदालत में एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्तार के वकील ने याचिका दायर की थी, जिसमें कहा था कि उनके मुवक्किल को जेल में स्लो पॉइजन दिया गया था, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही है. बता दें कि मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी कई मामलों में सजा काट चुके हैं और फिलहाल यूपी की बांदा जेल में बंद हैं.

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...