12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलकार में रेप और मारपीट... बुरा फंसा भारतीय क्रिकेटर, पीड़िता ने रोते...

कार में रेप और मारपीट… बुरा फंसा भारतीय क्रिकेटर, पीड़िता ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Published on

टाउन्सविले,

भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी अब बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं. उन पर एक ऑस्ट्रेलियन महिला ने रेप का आरोप लगाया है. निखिल ने इन आरोपों को निराधार बताया है. इस कारण से अब टाउन्सविले की जिला कोर्ट में केस चलेगा. 27 साल के निखिल बिग बैश लीग (BBL) में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं. बता दें कि यह सारा मामला मई 2021 का है. तब निखिल पर टाउन्सविले के नाइट क्लब स्ट्रिप पर एक नाइट आउट के दौरान महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था.

निखिल पर कार में महिला से रेप का आरोप
पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया है कि उन्होंने महिला को रोते हुए और यह कहते हुए देखा था कि उसके साथ रेप किया गया है. उन्होंने बताया कि महिला के साथ निखिल ने कार में रेप किया है. जबकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है.प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि निखिल ने कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया गया. यह घटना फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर हुई. इससे महिला घायल हो गई और खून बह रहा था. दूसरी ओर बचाव पक्ष इस बात पर विवाद कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रवेश हुआ था और क्या महिला ने सहमति दी थी.

निखिल और पीड़िता ने डांस और किस भी किया था
जिला कोर्ट के मुताबिक, निखिल चौधरी और 20 साल की पीड़िता की मुलाकात द बैंक नाइट क्लब के डांस फ्लोर पर हुई थी. तब दोनों ने डांस किया और किस भी किए. इसके बाद देर रात करीब 3 बजे निखिल और पीड़िता कार में बैठकर निकल गए थे.पीड़िता के दोस्तों ने बताया कि दोनों को कार में जाते देख उनको चिंता भी हुई थी. उन्होंने देखा कि जब एक दोस्त ने कार के शीशे पर हाथ मारा तो पीड़ित महिला कार से बाहर आई. महिला बुरी तरह हो रही थी और उसने दोस्तों को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है.

पीड़िता ने मां को फोन पर कही थी ये बातें
फोरेंसिक नर्स निकोल एटकेन ने कहा कि उसने कथित बलात्कार के कुछ घंटों के भीतर पीड़िता की जांच की. उन्होंने बताया कि किस सहमति से हुआ था, लेकिन संबंध सहमति से नहीं बने थे. पीड़ित को अंदरूनी चोट लगी थी.दूसरी ओर पीड़िता की मां ने बताया कि 23 मई की जल्दी सुबह बेटी का फोन आया था. वो काफी रो रही थी और बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है. बेटी ने बताया था कि तब वो पुलिस के साथ ही और अस्पताल जा रही है.

पीड़िता की मां ने कहा, ‘बेटी ने कहा था कि वह एक लड़के से मिली थी. इसके बाद उसकी कार में बैठी, तो वो उसके पीछे पड़ गया. मैंने पूछा, ‘क्या उसने तुम्हें छुआ था?’ और उसने कहा… ‘उसने कोशिश की.’

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...