10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभोपाल'इस रास्ते से निकले तो जान ले लेंगे...' यह कहकर बदमाशों ने...

‘इस रास्ते से निकले तो जान ले लेंगे…’ यह कहकर बदमाशों ने चला दी अंधाधुंध गोलियां

Published on

ग्वालियर ,

अनुज अपनी कार में बैठकर घर से निकला ही था कि सौ कदम की दूरी पर पड़ोस के ही दबंगों ने उसे घेर लिया और उसे रास्ते से नहीं निकलने की धमकी दे डाली. अनुज ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने एकजुट होकर अनुज को उसके घर के बाहरी घेर लिया और जान से मारने की नीयत से अनुज पर अंधाधुंध गोलियां भी चला दीं. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई, जिसमें बदमाशों की दबंगई का नजारा दिखाई दे रहा है.

यह पूरी घटना बहोड़ापुर थाना इलाके के शील नगर की है, जहां 21 साल का अनुज किरार अपने परिवार के साथ रहता है. अनुज के घर से 100 कदम की दूरी पर ही लल्ला कमरिया निवास करता है. लल्ला कमरिया के बारे में बताया जाता है कि वह इलाके का दबंग है. अपनी इसी दबंगई को कायम रखने के लिए लल्ला कमरिया ने अनुज को धमकी दे डाली कि वह उसके घर के सामने से गुजरने वाले रास्ते से नहीं निकलेगा. अनुज की इस बात को लेकर लल्ला कमरिया से बहस भी हो गई.

24 मार्च को हुई इस बहसबाजी का नतीजा 25 मार्च को उस वक्त देखने को मिला, जब अनुज अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था. तभी लल्ला कमरिया ने अपने तीन साथियों के साथ कर से अनुज के घर के बाहर पहुंच कर अनुज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. फायरिंग के बीच अनुज अपनी जान बचाने के लिए भागा और घर के अंदर घुस गया. अंधाधुंध चली गोलियों से अनुज की जान बाल-बाल जान बच गई, लेकिन यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. गोलियां चलने की वजह से मोहल्ले में भी दहशत फैल गई. देखें Video:-

बदमाश जब गोलियां चलाकर मौके से चले गए, तो अनुज हिम्मत जुटाकर बहोड़ापुर थाने पहुंचा और यहां उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने अनुज की शिकायत पर से लल्ला कमरिया समेत अनीकेश कमरिया, आनंद कुशवाहा और सोनू गुर्जर पर धारा 336, 294, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है.

पीड़ित अनुज किरार ने बताया कि गोलियां चलने की वजह से वह दहशत में है और उसे अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है. इस मामले में बहोड़ापुर थाने के उप निरीक्षक जगनंदन सिंह राजावत ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही थी, आपस में कमेंट बाजी होती थी, रास्ते से निकलने का विवाद भी था, इसलिए यह वारदात हुई है फिलहाल इस मामले में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल: मंत्री कृष्णा गौर ने किया ‘श्रद्धा एजुकेशन’ का शुभारंभ; 5 जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और शिक्षा के...

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...